विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाजार में लगी सोलर लाइट की बैटरी ही उड़ा ले गए चोर

By BhanuEdited By:
Updated: Sun, 14 May 2017 04:00 AM (IST)

कोसी घाटी क्षेत्र में चोरों की सक्रियता ने स्थानीय लोगों की नींद उड़ा रखी है। गरमपानी बाजार से सोलर लाइट के खंबे से चोर बैटरी उड़ा ले गए।

बाजार में लगी सोलर लाइट की बैटरी ही उड़ा ले गए चोर
बाजार में लगी सोलर लाइट की बैटरी ही उड़ा ले गए चोर

रानीखेत, अल्मोड़ा [जेएनएन]: कोसी घाटी क्षेत्र में चोरों की सक्रियता ने स्थानीय लोगों की नींद उड़ा रखी है। गरमपानी बाजार से सोलर लाइट के खंबे से चोर बैटरी उड़ा ले गए। इससे लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा भी है। 

कोसी घाटी में कुछ समय शांत रहने के बाद चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया। गिरोह ने इस बार बाजार क्षेत्र में लगी स्ट्रीट लाइट की बैटरी पार कर दी। इससे पूर्व भी एक स्ट्रीट लाइट की बैटरी चोरी हो चुकी है। 

यही नहीं पूर्व में भी बाजार क्षेत्र में कई दुकानों के ताले व मंदिरों से घंटियां चोरी होने की घटनाएं हो चुकी हैं। अब तक पुलिस किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। इससे लोगों में पुलिस के प्रति गहरा रोष है। 

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने को चोर बना 12वीं का छात्र

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में शोरूम का ताला तोड़कर लाखों के कपड़े चोरी

यह भी पढ़ें: शटर तोड़कर चोरों ने पूरी रात में खाली कर दी मोबाइल की दुकान