Bear Attack: चौखुटिया में भालू का हमला, दो महिलाएं घायल; एक की हालत गंभीर
अल्मोड़ा के चौखुटिया में चौकोड़ी जंगल में घास लेने गई दो महिलाओं पर भालू ने हमला किया, जिससे वे घायल ...और पढ़ें

जंगल में घास लेने गई महिलाओं पर हुआ हमला, प्रशासन ने दी त्वरित राहत. Concept Photo
HighLights
चौखुटिया जंगल में घास लेने गई महिलाओं पर भालू का हमला
एक महिला गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
वन विभाग द्वारा पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। चौखुटिया विकासखंड के चौकोड़ी जंगल में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घास लेने गई दो महिलाओं पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दूसरी को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) चौखुटिया पहुंचाया।
घायल महिलाओं की पहचान गीता देवी और चंपा देवी के रूप में हुई है। भालू के हमले में गीता देवी के चेहरे, सिर और गर्दन पर गहरे नाखूनों के निशान आए हैं। उनकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने करीब 10–12 टांके लगाए। वहीं चंपा देवी के सिर और चेहरे पर पंजों के गंभीर निशान हैं, जिन पर 4–5 टांके लगाए गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अनिल कुमार, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, राजस्व निरीक्षक द्वाराहाट गोपाल दत्त जोशी एवं वन विभाग के एसडीओ काकुल पुंडीर सीएससी चौखुटिया तथा घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों का हालचाल जाना और आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए।
वन विभाग की ओर से पीड़ितों को त्वरित अंतरिम राहत प्रदान की गई। गंभीर रूप से घायल गीता देवी को 30 हजार तथा कम गंभीर घायल चंपा देवी को 20 हजार की आर्थिक सहायता मौके पर ही प्रदान की गई। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से जंगल क्षेत्र में सतर्कता बरतने की अपील की है, साथ ही वन विभाग द्वारा प्रभावित इलाके में निगरानी बढ़ाने की बात कही गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।