विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दामों में उतार-चढ़ाव, उत्तराखंड में पांच रुपये महंगा हुआ पहाड़ी आलू... ये सब्जी और फल हुए सस्ते

Published: Wed, 21 Oct 2026 03:31 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2026 03:35 PM (IST)

अल्मोड़ा में सब्जियों और फलों के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है। पहाड़ी आलू पांच रुपये महंगा हो गया है, जबकि ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। मुख्यालय के बाजार में सब्जियों और फलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। पहाड़ी आलू के दाम में पांच रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है, जबकि शिमला मिर्च, बीन, फूलगोभी और बंदगोभी के दामों में गिरावट आई है। वहीं, सेब और पपीते की कीमतें कम होने से ग्राहकों को राहत मिली है।

कारखाना बाजार के सब्जी विक्रेता रामदीन ने बताया कि पहाड़ी आलू पहले 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, जो अब 35 रुपये का हो गया है। बंदगोभी का दाम 42 रुपये से घटकर 40 रुपये प्रति किलो रह गया है। शिमला मिर्च 120 रुपये से घटकर 100 रुपये और बीन 120 रुपये से घटकर 80 रुपये प्रति किलो हो गई है।

टमाटर और प्याज की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

गडरी के दाम भी 80 रुपये से घटकर 60 रुपये प्रति किलो रह गए हैं। टमाटर और प्याज की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। माल रोड के फल विक्रेता सुरेश के अनुसार, केला अब भी 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। सेब का दाम 120 रुपये से घटकर 100 रुपये प्रति किलो हो गया है, जबकि अमरूद 80 रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है।

पपीता 60 रुपये से घटकर 50 रुपये प्रति किलो हो गया है। फलों और सब्जियों के दामों में कमी से ग्राहकों को कुछ राहत मिली है, हालांकि पहाड़ी आलू महंगा होने से रसोई के बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है।

यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल ही नहीं, दूध-सब्जियों से लेकर महंगा हो सकता है हर सामान! क्रूड ऑयल $110 के पार जाते ही क्यों बढ़ी टेंशन?

यह भी पढ़ें- फल-सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, आलू 14 तो प्याज 40 रुपये Kg, फटाफट चेक करें पूरी लिस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।