यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
ताड़ीखेत कस्बे में पानी की नियमित आपूर्ति न होने पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने शहर में रैली निकाली और जल संस्थान के खिलाप प्रदर्शन किया।

ताड़ीखेत, अल्मोड़ा [जेएनएन]: ताड़ीखेत कस्बे में पानी की नियमित आपूर्ति न होने पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने शहर में रैली निकाली और जल संस्थान के खिलाप प्रदर्शन किया।
महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि पेयजल समस्या का स्थायी समाधान न किया गया तो विधानसभा चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल को वोट नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले एक पखवाड़े से पानी की किल्लत बनी हुई है। इसके बावजूद इसका समाधान नहीं किया जा रहा है।
पढ़ें-दिल्ली में गुरिल्लों पर हुए लाठीचार्ज का किया विरोध, दिया धरना
जनमिलन केंद्र पर आयोजित सभा में महिलाओं ने जल संस्थान के अधिकारियों पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। सभा की अध्यक्षता कर रही चंपा पांडे ने कहा कि कस्बे में जरूरत के अनुरूप पानी उपलब्ध कराने के लिए वितरण व्यवस्था दुरुस्त की जाए।
पढ़ें:-सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का उत्तरकाशी में प्रदर्शन
इस मौके पर भगवती पडलिया, राधा अधिकारी, मीना नेगी, गंगा देवी, भावना बजेलिया, यशोदा नेगी, मीना सजवाण, बीना जोशी, प्रमोद जोशी, ज्ञान सिंह खाती, पूर्व सूबेदार देव सिंह मेहरा, प्रेम चंद्र पांडे, आशू भगत, विजय भगत आदि मौजूद रहे।

