राहुल गांधी को 'मियां' कहने पर युवा कांग्रेस का आक्रोश, अल्मोड़ा में नितिन नवीन का पुतला फूंका
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा राहुल गांधी को 'राहुल मियां' कहने के विरोध में युवा कांग्रेस ने अल्मोड़ा में प्रदर्शन ...और पढ़ें
-1789119912635_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।
आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंक नारेबाजी करते हुए कहा कि भाजपा लगातार जनमुद्दों पर से ध्यान हटाने के लिए इस तरह की हरकतें कर रही हैं। शुक्रवार को चौघानपाटा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
इस दौरान हुई सभा में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन किसी भी सार्वजनिक व्यक्ति के खिलाफ अमर्यादित एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता टिप्पणी के विरोध में आवाज उठाएंगे। बता दें कि बृहस्पतिवार को हल्द्वानी पहुंचे नितिन नवीन ने राहुल गांधी को राहुल मियां कहकर संबोधित करते हुए वंदे मातरम् का अपमान करने का आरोप लगाया था।
इसको लेकर ही कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध जता रहे हैं। पूर्व महासचिव गोपाल भट्ट ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बदलाव करने के लिए युवा जाग चुका है और अब वह किसी बहकावे या जुमलेबाजी में आने वाला नहीं है।
जनता अपने अधिकार, सम्मान और भविष्य के लिए लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस संविधान की रक्षा और न्याय के विचार के साथ सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और युवाओं, छात्रों, किसानों, महिलाओं व दलितों से जुड़े मुद्दे भी उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इन मुद्दों पर जवाब देने के बजाय ध्यान भटकाने की राजनीति कर रही है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह फर्त्याल, प्रदेश सचिव प्रदीप बिष्ट, रोहित पंत, इसरार अहमद,संतोष कुमार, विशाल पडियार,चांदनी आर्या, तनुजा आर्या, मयंक धामी, अमन लटवाल, राहुल फर्त्याल, पंकज पंत, प्रकाश जोशी, मयंक गोरखा, कार्तिक बिष्ट, कमल बिष्ट, दिवांशी आर्या, सानिया आर्या आदि मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।