यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Almora Bus Accident: जोर की आवाज हुई और पलक झपकते ही गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, मची चीख पुकार
Almora Bus Accident उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक भीषण बस दुर्घटना में 36 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सल्ट के कूपी क्षेत्र में हुआ। बस में सवार प्रत्य ...और पढ़ें

HighLights
- हादसे में 36 लोगों की मौत और 27 घायल
- रेस्क्यू को पहुंचे ग्रामीण शवों को देख सिहर उठे
संस, जागरण अल्मोड़ा। Almora Bus Accident: सल्ट के कूपी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 36 लोग अपनी जान गंवा बैठे। कई परिवारों की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। बस में बैठे प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो एक जोर की आवाज आई और बस अनियंत्रित होकर पलक झपकते ही गहरी खाई में जा गिरी।
जब तक चालक कुछ समझ पाता तब तक बस हादसे का शिकार हो गई। पलभर में 36 यात्री मौत के मुंह में समा गए, जबकि घायल लोगों की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है।
लोगों की जान पर भारी चालक की लापरवाही
हर रोज की तरह पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लाक स्थित बारातकिनाथ से गढ़वाल मोटर्स की बस सोमवार सुबह यात्रियों को लेकर रामनगर को रवाना हुई। बस में अधिकांश लोग दीपावली के बाद खुशी-खुशी अपने कार्यस्थल को लौट रहे थे। लेकिन कार्यस्थल पहुंचने से पहले ही लोग मौत के मुंह में समा गए।
.jpg)
लगातार यात्रियों को बस में बैठाते चला चालक
चालक की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक सवारी पूरी होने के बाद भी लगातार यात्रियों को बस में बैठाते चला गया। जिससे बस हादसे का शिकार हो गई।
शवों को देख सिहर उठे लोग
कूपी के पास बस दुर्घटनाग्रस्त में 36 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद रेस्क्यू के लिए पहुंचे ग्रामीण वहां शवों को देख सिहर उठे। जबकि बस के परखच्चे उड़ गए। इससे बस के अंदर फंसे घायलों और मृतकों को निकालने में रेस्क्यू टीम को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
खबरें और भी
बस काटकर निकाले अंदर फंंसे हुए शव
बस को काटकर अंदर फंसे शवों और घायलों को निकला गया। सूचना के बाद मृतकों के स्वजन में कोहराम मच गया। कई मृतकों के स्वजन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। जबकि हादसे में अपनों को खोने का दर्द लिए लोगों की हादसे स्थल पर चीख पुकार मच गई।
एसडीएम को दिए घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश
पौड़ी: अल्मोड़ा जनपद के मर्चूला के समीप हुए भीषण बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने जिला आपदा परिचालन केंद्र में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होने उप जिलाधिकारी लैंसडाउन तथा एसडीएम चौबट्टाखाल को तत्काल घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए। कहा कि जिला प्रशासन से लगातार संपर्क बना हुआ है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, डीडीएमओ दीपेश काला आदि मौजूद रहे। बैठक के डीएम भी रांसी हेलीपेड से प्रभावित स्थल की ओर से रवाना हो गए।