Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बागेश्वर: कपकोट में सरयू नदी में बहा 7 साल का मासूम, पानी भरते समय पैर फिसलने से हादसा

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 12:10 PM (IST)

    कपकोट में सरयू नदी में पानी भरते समय एक सात वर्षीय बालक का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन ने खोज अभिया ...और पढ़ें

    कपकोट में सरयू नदी में बहा 7 साल का राकेश।

    कपकोट में सरयू नदी में बहा 7 साल का राकेश।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बागेश्वर। कपकोट में सोमवार को शिवालय मंदिर के पास सरयू नदी में एक सात वर्षीय बालक के बह जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बालक अपनी मां के साथ नदी से पानी भरने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सात वर्षीय राकेश अपनी मां कमला देवी के साथ नदी से पानी भर रहा था। पानी भरने की कोशिश के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में जा गिरा। मौके पर मौजूद रोशन गड़िया ने तत्काल नदी में छलांग लगाकर बच्चे को बचाने का प्रयास किया।

    पानी भरते समय पैर फिसलने से हादसा

    उन्होंने करीब 50 मीटर तक बहाव के साथ तलाश की, लेकिन तेज धारा के कारण बच्चे तक नहीं पहुंच सके। राकेश की मां कमला देवी ने बताया कि उनका बेटा कक्षा दो का छात्र था।

    उसके पिता नारायण सिंह निजी नौकरी करते हैं। परिवार मूल रूप से लाहुर गांव का रहने वाला है और बच्चों की पढ़ाई के लिए कपकोट में किराये के मकान में रह रहा है। परिवार में राकेश से बड़ी एक बहन भी है।

    खबरें और भी

    घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और बालक की तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    यह भी पढ़ें- मैनपुरी से नए कैंटर का पूजन कराने लाए थे बटेश्वर, नहाते समय यमुना के गहरे पानी में डूबा युवक; मौत