विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ढाई हजार का इनामी बदमाश दो साल बाद हुआ गिरफ्तार

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sat, 02 Feb 2019 02:42 PM (IST)

बैजनाथ पुलिस ने ढाई हजार के इनामी को दो साल बाद गिरफ्तार किया है। उस पर छात्रा का अहपरण का आरोप है। नाबालिग छात्रा को पुलिस तकनीकी टीम ने मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया है।

ढाई हजार का इनामी बदमाश दो साल बाद हुआ गिरफ्तार
ढाई हजार का इनामी बदमाश दो साल बाद हुआ गिरफ्तार

बागेश्वर, जेएनएन। बैजनाथ पुलिस ने ढाई हजार के इनामी को दो साल बाद गिरफ्तार किया है। उस पर छात्रा का अहपरण का आरोप है। नाबालिग छात्रा को पुलिस तकनीकी टीम ने मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपित को अदालत में पेश किया गया।

उड़खुली राजस्व क्षेत्र का आरोपित जानकी प्रसाद पर ढाई हजार रुपये का इनाम रखा गया था। आरोप है कि 27 अप्रैल 2017 को उसने दसवीं की छात्रा का अपहरण कर लिया था। पीड़िता के परिजनों ने छह मई 2017 को मामला दर्ज कराया था। जानकी प्रसाद पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप है। 10 मई 2017 को जिला पुलिस को राजस्व पुलिस की विवेचना प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी को ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 

एसपी के आदेश पर तकनीकी टीम गठित की गई। 22 जनवरी 2019 को टीम महाराष्ट्र के वसई थाना वालीव, मुंबई रवाना हुई। टीम ने आरोपित को गिरफ्तार किया और छात्रा को भी सकशुल बरामद कर लिया है। 29 जनवरी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वसई, मुंबई के समक्ष पेश किया गया और सात दिन की ट्रांजिट रिमांड पर अभियुक्त को बागेश्वर लाया गया। 

इस संबंध में एसपी लोकेश्‍वर सिंह का कहना है कि अपराधियों को पकड़ने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम पूरी इमानदारी के साथ काम कर रही है। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अल्‍मोड़ा में गांजे के साथ चार लोग गिरफ्तार, कार सीज

यह भी पढ़ें: नौ बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति संग प्रेमिका को देख की पिटाई