विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागेश्वर डीएम अपूर्वा पांडे के नाम पर ठगी की कोशिश, फर्जी SMS भेज मांगी धनराशि

Published: Thu, 29 Oct 2026 08:37 AM (IST)

बागेश्वर की जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे के नाम पर फर्जी संदेश भेजकर पैसे मांगने का मामला सामने आया है।

जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे।

जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बागेश्वर । जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे के नाम और पहचान का दुरुपयोग कर दूसरे मोबाइल नंबर से फर्जी संदेश भेजकर धनराशि मांगने का मामला सामने आया है।

प्रकरण संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी ने लोगों से ऐसे संदेशों और फोन काल के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में ऐसे संदेशों के आधार पर धनराशि हस्तांतरित न करें। यदि किसी अधिकारी के नाम से धनराशि मांगी जाती है तो संबंधित अधिकारी से आधिकारिक माध्यम से इसकी पुष्टि अवश्य करें।

उन्होंने संदिग्ध फोन काल और संदेशों को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है।जिलाधिकारी के नाम और पहचान का दुरुपयोग कर लोगों को निशाना बनाने के इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया गतिमान है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर से आने वाले ऐसे संदेशों पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि के कोई आर्थिक लेनदेन न करें। जिला सूचना अधिकारी एस वर्मा ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई गतिमान है। जिस नंबर से पैसा मांगा जा रहा था, वह विदेशी है। जबकि नंबर पर डीपी जिलाधिकारी का लगा था।

यह भी पढ़ें- त्योहारों के मौसम में बढ़ सकते हैं डिजिटल ठगी के मामले, साइबर सुरक्षा कंपनी ने चेताया

यह भी पढ़ें- वृंदावन में दिल्ली के ज्वेलर्स से बड़ी ठगी, एक करोड़ से अधिक के जेवर हड़पे; FIR

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।