विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागेश्वर में डोली धरती, महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके; जमीन से 5 किमी नीचे था केंद्र

Published: Tue, 27 Oct 2026 07:57 PM (IST)

मंगलवार शाम बागेश्वर जिले में 2.8 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र धरती से ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. बागेश्वर में मंगलवार शाम भूकंप के झटके महसूस हुए।

  2. रिक्टर पैमाने पर 2.8 तीव्रता दर्ज, केंद्र 5 किमी गहरा।

  3. अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। जिले में मंगलवार शाम भूकंप के झटके दर्ज किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप मंगलवार शाम 6 बजकर 19 मिनट 25 सेकंड पर आया।

इसकी गहराई धरती के भीतर पांच किलोमीटर थी। जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप का अक्षांश 30.075 डिग्री उत्तर और देशांतर 79.908 डिग्री पूर्व दर्ज किया गया। तहसीलों से प्राप्त सूचना के अनुसार, अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में रविवार को पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, सोमवार से बढ़ेगी ठंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।