Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bageshwar News: बागेश्वर उपचुनाव में प्रचार ने पकड़ा जोर, गांव-गांव पहुंच कर वोट मांग रहे दल; सीएम भी भरेंगे दम

    By ghanshyam joshiEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Tue, 22 Aug 2023 04:12 PM (IST)

    आरक्षित विधानसभा सीट बागेश्वर उपचुनाव में प्रचार जोर-शोर से होने लगा है। भाजपा सरकार व संगठन यहां नजर आ रही है तो कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाल ...और पढ़ें

    मालूम हो कि पांच सितंबर को मतदान होना है।
    मालूम हो कि पांच सितंबर को मतदान होना है।

    बागेश्वर, जागरण संवाददाता: उत्तराखंड की आरक्षित विधानसभा सीट बागेश्वर उपचुनाव में प्रचार जोर-शोर से होने लगा है। भाजपा सरकार व संगठन यहां नजर आ रही है तो कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वालों का दौर अभी थमा नहीं। वहीं, कांग्रेस भी गांव-गांव जाकर प्रचार में जुट गई है। अभी तक किसी भी पार्टी का घोषणा पत्र नहीं आया है। वोटर भी गांव में वोट मांगने वालों से सवाल-जवाब करने में पीछे नहीं हैं। मालूम हो कि पांच सितंबर को मतदान होना है।

    उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस फिलहाल आमने-सामने हैं, लेकिन अभी किसी भी पार्टी ने घोषणा पत्र जारी नहीं किया है। भाजपा में शामिल होने की होड़ लगी है। मंगलवार को दो बड़े नाम पार्टी में शामिल होने थे। 

    मुख्यमंत्री गरुड़ में डालेंगे डेरा

    सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री इसी सप्ताह गरुड़ में डेरा डालने जा रहे हैं। यह नाम वहीं पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री तीन दिन तक यहां रहेंगे। जहां भाजपा उपचुनाव को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। 

    सीएम-पीएम के नाम पर मांग रहे वोट

    सरकार, संगठन पूरी ताकत से झोंकने लगा है। गांव-गांव टोलियां पहुंच रही हैं। प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नाम पर वोट मांग रहे हैं।

    घोषणा पत्र लगभग तैयार है। अधिकतर विकास स्व. चंदन राम दास ने किया है। विधानसभा में सड़कें लगभग बन गईं हैं। कुछ स्थानों पर बननी है। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी की समस्या का समाधान हो गया है। शीघ्र घोषणा पत्र भी आएगा।

    -इंद्र सिंह फर्स्वाण, जिलाध्यक्ष, भाजपा।

    कांग्रेस का प्रचार भी बढ़ा 

    वहीं, कांग्रेस का प्रचार भी गांव चढ़ने लगा है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी आदि प्रमुख मुद्दे कांग्रेस उठा रही है। लेकिन अभी तक किसी भी पार्टी का घोषणा पत्र जारी नहीं हो सका है, जबकि मतदान को उल्टी गिनती प्रारंभ हो गई है।

    कांग्रेस का घोषणा पत्र महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार, भ्रष्टाचार के इर्द गिर्द होगा। विधानसभा की समस्याओं में सीवर लाइन, जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं समेत अन्य महत्पूर्ण मूलभूत समस्याओं को उठाया जाएगा। शीघ्र घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।

    -भगवत डसीला, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस।

    खबरें और भी