विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bageshwar By-Election: बागेश्वर का चुनावी रण तैयार, BJP चेहरे तो Congress मुद्दों पर ठोक रही दांव

By Swati SinghEdited By: Swati Singh
Published: Thu, 17 Aug 2023 02:46 PM (IST)

Bageshwar By-Election बीते 26 अप्रैल को कैबिनेट मंत्री स्व. चंदन राम दास का निधन हो गया था। जिस पर बागेश्वर ...और पढ़ें

बागेश्वर का चुनावी रण तैयार, BJP चेहरे तो Congress मुद्दों पर ठोक रही दांव
बागेश्वर का चुनावी रण तैयार, BJP चेहरे तो Congress मुद्दों पर ठोक रही दांव

बागेश्वर, जागरण संवाददाता। अनुसूचित जाति विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने रण तैयार कर लिया है। भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जिसमें मुख्यमंत्री समेत पूर्व मुख्यमंत्री और तमाम दिग्गज शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस ने भी प्रदेश अध्यक्ष समेत पूर्व सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार की कमान सौंप दी है। ऐसे में विधानसभा उपचुनाव के रोमांचक रहने की स्थिति बन रही है।

बीते 26 अप्रैल को कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया था। जिस पर उपचुनाव का बिगुल बच गया है। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन कर लिया है। दोनों पार्टियों ने नुमाइशखेत मैदान पर जन सभाएं भी आयोजित की। सभा में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की वर्षात भी हुई। चुनाव बैतरणी पार करने के लिए वोटरों को रिझाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। फिलवक्त भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला नजर आ रहा है।

इन मुद्दों पर जारी है बीजेपी-कांग्रेस का प्रचार

भाजपा जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास को लेकर जनता की बीच में है। वहीं, कांग्रेस मणिपुर से लेकर उत्तराखंड तक महिलाओं के साथ हुए उत्पीड़न, बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर चुनाव समर में है। नामांकन के बाद चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव की खाक छान रहे हैं। अलबत्ता पांच सितंबर को मतदान और आठ को मतगणना के बाद ही जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा स्पष्ट हो सकेगा।

बीजेपी ने साधा कांग्रेस पर निशाना

कार्यकर्ताओं ने बदला पाला भाजपा और कांग्रेस में पाला बदल खेल भी चल रहा है। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस भैरव नाथ टम्टा, गोपाल राम और कमल टम्टा को समर्थकों के साथ अपने पाले में ले आई। जबकि बीते दिवस मुख्यमंत्री की चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस की सुनीता टम्टा समर्थकों के साथ भाजपा की हो गईं। इधर, उत्तराखंड क्रांति दल, समाजवादी पार्टी, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी भी ताल ठोक रहे हैं। -वर्जन- उपचुनाव में संगठन बेहतर काम कर रहा है। मुख्यमंत्री समेत 40 स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार में उतारे गए हैं। निश्चित तौर पर सफलता भाजपा की झोली में जाएगी। -राजेंद्र बिष्ट, चुनाव प्रभारी, भाजपा।

कांग्रेस ने महंगाई पर घेरा

भाजपा कार्यकाल से लोग परेशान हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न आदि मुद्दों को लेकर उपचुनाव में प्रत्याशी को उतारा है। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव कांग्रेस के पक्ष में जाएगा। -करन माहरा। प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।