विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बागनाथ मंदिर के भंडार कक्ष में लगी आग, अफरा-तफरी

By Gaurav KalaEdited By:
Updated: Sun, 29 Jan 2017 07:00 AM (IST)

सुबह मंदिर के भडार कक्ष में प्रसाद के रुप में खिचड़ी बनाया जा रहा था। इसी बीच भंडार कक्ष में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

बागनाथ मंदिर के भंडार कक्ष में लगी आग, अफरा-तफरी
बागनाथ मंदिर के भंडार कक्ष में लगी आग, अफरा-तफरी

बागेश्वर, [जेएनएन]: बागेश्वर में बागनाथ मंदिर के भंडार कक्ष में सुबह आग लग गई। कक्ष में रखे सिलेंडर के आग पकड़ जाने से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

सुबह मंदिर के भडार कक्ष में प्रसाद के रुप में खिचड़ी बनाया जा रहा था। इसी बीच भंडार कक्ष में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद मंदिर समिति के संरक्षक किशन सिंह रावल आदि ने तत्काल फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: ऑटोमोबाइल की दुकान में आग से लाखों का सामान जला

फायर ब्रिगेड ने मंदिर में पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि एक सिलेंडर में गैस लीक होने से कमरे में आग लग गई। आग लगने से मंदिर परिसर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

यह भी पढ़ें: दो दुकानों में आग लगने से स्कूटर सहित सारा सामान जला

मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष नंदन सिंह रावल ने बताया कि मंदिर मे विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे है। बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं पर मंथन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: नैनबाग के पास मकान में लगी आग, सामान जला