Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बागेश्वर के गोगीनापानी में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 11:08 PM (IST)

    बागेश्वर के गोगीनापानी गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. गोगीनापानी गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हुई।

    2. मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

    3. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है।

    जागरण संवाददाता, बागेश्वर। गोगीनापानी गांव में बुधवार शाम एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद दो पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। मृतक के स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है।

    पुलिस के अनुसार बुधवार शाम लगभग सात बजे फल्यांटी स्थित एक दुकान के बाहर 40 वर्षीय गोपाल राम पुत्र काशीराम, निवासी गोगीनापानी, पुष्कर तथा फल्यांटी निवासी जीवन के बीच विवाद हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तीनों ने पहले साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

    बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान गोपाल राम को धक्का मारा तथा वह सड़क पर गिर गया। गिरने से उसे गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

    घटना के बाद क्षेत्र में दो पक्षों के बीच काफी तनातनी रही। मृतक के स्वजन ने इसे हत्या का मामला बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है।

    खबरें और भी

    मृतक अविवाहित था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि उसका एक भाई चंदन राम है। वह दिल्ली में होटल में नौकरी करता है। घटना के बाद गांव में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल भी बना हुआ है।

    पुलिस उपाअधीक्षक अजय साह ने बताया कि मामले की हर कोण से गहन जांच की जा रही है। जिस दुकान के आगे घटना हुई, उसके संचालक से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों तथा पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    घटनास्थल जिला मुख्यालय से लगभग 10 किमी दूर स्थित है। घटना मुख्य सड़क पर होने के कारण क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है।

    पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है। जिस दुकान के सामने घटना हुई, उसके संचालक से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को जल्द ही मामले का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।