विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा बागनाथ धाम पहुंची, भक्तिमय हुआ वातावरण

Published: Fri, 23 Oct 2026 06:07 PM (IST)

जूना अखाड़े की प्राचीन पवित्र छड़ी यात्रा बागनाथ धाम पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। यह यात्रा धर्म और ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। जूना अखाड़े की प्राचीन पवित्र छड़ी यात्रा बागनाथ धाम पहुंची। श्रद्धालुओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान छलिया नृत्य और महादेव के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।

जूना अखाड़े के संतों ने बताया कि यह यात्रा वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा का हिस्सा है। मान्यता है कि आदि जगद्गुरु शंकराचार्य पांच वर्ष की आयु में छड़ी लेकर धर्म की रक्षा के लिए निकले थे। तभी से यह परंपरा निरंतर चली आ रही है।

उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से लोगों को धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक करने के साथ धर्म परिवर्तन के विषय पर भी जागरूकता का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर जूना अखाड़ा बागेश्वर के श्रीमहंत शंकर गिरि महाराज, आकाश गिरि, राहुल गिरि और पंचदशनाम जूना अखाड़ा हरिद्वार के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक हरि गिरि महाराज सहित संत और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- बागेश्वर में खाई में गिरी कार, चालक का अनोखा जवाब, 'गाड़ी गिरती रहती है, घर आओ स्वागत है'

यह भी पढ़ें- बागेश्वर के बदियाकोट भगवती मंदिर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, चार करोड़ का नुकसान, CM धामी ने दिए पुनर्निर्माण के निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।