बागेश्वर के कपकोट में बोलेरो वाहन खाई में गिरा, दो महिलाओं की हुई मौत; पांच लोग घायल
कपकोट तहसील के रिखाड़ी के पास मुनार बावे बैंड पर शुक्रवार शाम एक बोलेरो वाहन 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत ...और पढ़ें

कपकोट तहसील क्षेत्र के रिखाड़ी के समीप मुनार के पास दुर्घटनाग्रस्त वाहन।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र के रिखाड़ी के समीप मुनार के पास बावे बैंड पर शुक्रवार शाम एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।
सीएचसी कपकोट में उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
शुक्रवार को भराड़ी से खल्झूनी जा रही बोलेरो वाहन (यूके-02 टीए-3078) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य सूपी देवेंद्र सिंह ने घटना की सूचना प्रशासन को दी।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम कपकोट, तहसीलदार, पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाया गया। वहां 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। वाहन में सात यात्री सवार थे।
दुर्घटना में मृतकों के नाम
- पानुली देवी उर्फ करुली देवी (60 वर्षीय ) पत्नी प्रताप राम निवासी खल्झूनी गांव
- सुपुली देवी ( 68 वर्षीय ) पत्नी नारायण राम निवासी खल्झूनी गांव
हादसे में घायलों के नाम
- दीपक राम (31 वर्षीय ) पुत्र नैन राम
- नीमा देवी (32 वर्षीय) पत्नी दीप राम
- प्रेमा देवी (45 वर्षीय) पत्नी हरीश राम
- जसौदा देवी (38 वर्षीय) पत्नी रमी राम
- कमल चौड़िया (38 वर्षीय) पुत्र शेर सिंह सभी खल्झूनी निवासी
जिला अस्पताल किया रेफर
हादसे में सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कपकोट भेजा गया। जहां से उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
दुर्घटना के कारणों की हो रही जांच
उपजिलाधिकारी कपकोट अनिल चन्याल ने कहा कि प्रशासन तथा राहत-बचाव दल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हे। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।