विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बकरी के लिए युवक को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, जानिए पूरा मामला

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Tue, 22 Jan 2019 02:24 PM (IST)

बागेश्वर में एक युवक की बकरी के लिए हत्या कर दी गर्इ। पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

बकरी के लिए युवक को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, जानिए पूरा मामला
बकरी के लिए युवक को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, जानिए पूरा मामला

बागेश्वर, जेएनएन। बकरी के लिए एक शख्स की हत्या कर दी गर्इ। पुलिस ने मामले में एक आरोपित अंकित को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद उसने सारी सच्चार्इ उगल दी। अंकित ने बताया उसके पिता उमेद और नवीन शराब पी रहे थे। इस दौरान नवीन उनकी बकरी को ले जाने की जिद करने लगा। जिसपर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी गर्इ। 

दरअसल, एक महीने पहले सिया-बौड़ गांव निवासी नवीन कुमार(24) पुत्र दीवान राम का शव संदिगध हालात में राजस्व क्षेत्र बैदीबगड़ के खोलसीर में तोक ब्लयूरा से बरामद किया गया था। जिसके बाद मृतक नवीन राम के बड़े भाई कुंदन राम पुत्र दीवान राम की तहरीर पर पिछले साल आठ दिसंबर को राजस्व पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया और मामले में आरोपित पिता-पुत्र की तलाश शुरू कर दी।  

पिछले साल 27 दिसंबर को आरोपित उमेद राम पुत्र खीम राम, निवासी सैंज को गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत में पेशी के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया। हालांकि, इस बीच उसका बेटा फरार रहा। सात जनवरी को डीएम ने विवेचना रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित की। झिरौली पुलिस ने गहन विवेचना और साक्ष्य एकत्र किए 

इसके बाद हत्या में शामिल दूसरे आरोपित अंकित कुमार पुत्र उमेद राम को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने पर अंकित ने कबूल किया कि नवीन कुमार की हत्या में वो भी शामिल था। अंकित ने बताया कि उसके पिता उमेद राम और नवीन कुमार उनके घर पर शराब पी रहे थे। इस दौरान नवीन उनकी एक बकरी को अपने साथ ले जाने को कहने लगा। जिसपर उसके पिता ने मना किया, लेकिन नवीन फिर भी नहीं माना और जबरदस्ती बकरी को खोलने लगा। 

उसके पिता ने जब विरोध किया तो नवीन ने शराब के ग्लास को उनके ऊपर फेंक दिया। जिस पर उसके पिता ने वहां रखी लकड़ी की चौकी नवीन के सिर पर मार दी। फिर उसने भी शराब की बोतल से नवीन के सिर पर कर्इ वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गर्इ। 

उसने नवीन कुमार को कंधे पर रखकर अपने पिता के साथ मिलकर ग्राम खोलसीर तोक ब्लयूरा में फेंक दिया। एओ कृष्ण गिरी गोस्वामी ने बताया कि दूसरे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसे अदालत में पेश किया जाएगा। 

टीम में शामिल 

हत्या का पर्दाफाश करने वाली टीम में एसओ के अलावा कॉन्स्टेबल शेर अकबर खान, धमेंद्र सिंह, खीमराज, विजयपाल आदि शामिल थे।

वहीं, एसपी बागेश्वर लोकेश्वर सिंह का कहना है कि अपराधियों को बिल्कुल भी सिर नहीं उठाने दिया जाएगा। पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए होती है। झिरौली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है, जबकि यह मामला राजस्व पुलिस क्षेत्र का था।

यह भी पढ़ें: युवक की हत्या के बाद बवाल, बेकाबू हुर्इ भीड़ ने किया पथराव; लाठीचार्ज

यह भी पढ़ें: नवाबगढ़ में झिटाड़ के युवक का हुआ अपहरण, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

यह भी पढ़ें: नाबालिग को अगवा करने का आरोपित टैक्सी चालक दबोचा, किशोरी को कराया मुक्त