यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली में गुरिल्लों पर हुए लाठीचार्ज का किया विरोध, दिया धरना
दिल्ली में गुरिल्लों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में एसएसबी स्वयंसेवक कल्याण समिति ने तहसील परिसर में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार उन्हें गुमराह कर रही है।

बागेश्वर, [जेएनएन]: एसएसबी स्वयंसेवक कल्याण समिति ने दिल्ली में गुरिल्लों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरिल्लों ने धरना दिया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गुरिल्लों की मांगों की अनदेखी कर रही है।
तहसील परिसर में आयोजित धरने के दौरान सभा में आन सिंह कोरंगा, शेर सिंह रौतेला व मोहन राम ने कहा कि गुरिल्ले अपनी न्यायोचित मांग को लेकर पिछले आठ वर्ष से आंदोलन कर रहे हैं, परंतु केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें गुमराह किया जाता रहा है। कहा कि दिल्ली में अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया तथा कई गुरिल्लों को गिरफ्तार किया गया, जो सरकार की तानाशाही का प्रदर्शन है।
पढ़ें:-दो साल से पेंशन न मिलने से गुस्साए लोगों ने शुरू किया आंदोलन
कहा कि प्रदर्शन में बागेश्वर के गुरिल्ले दीवान राम भी घायल हुए हैं। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में रूद्र सिंह धामी, हेम कांडपाल, केवल राम, जैतुली देवी, गोविंद सिंह, दीवान राम, चंदन सिंह आदि शामिल थे।
पढ़ें:-सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का उत्तरकाशी में प्रदर्शन

