विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

28 यात्रियों का एक दल बागेश्‍वर से गंगोत्री धाम को रवाना

By gaurav kalaEdited By:
Published: Tue, 25 Oct 2016 04:37 PM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2016 07:00 AM (IST)

'मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ' योजना के तहत 28 यात्रियों का एक दल गंगोत्री धाम के लिए बागेश्वर से रवाना हुआ। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बागेश्वर, [जेएनएन]: उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पर्यटन विभाग के सौजन्य से चलाई जा रही 'मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ' योजना के तहत 28 यात्रियों का एक दल गंगोत्री धाम के लिए बागेश्वर से रवाना किया गया। तीर्थ यात्रियों के दल की बस को जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील भण्डारी ने हरी झंडी दिखाई।
बागेश्वर जिला पर्यटन कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हरीश जोशी ने बताया कराया कि यात्री दल में 16 महिलाऐं और 12 पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीर्थ यात्रियों का दल बैजनाथ टीआरसी में नाश्ता, कर्णप्रयाग में लंच तथा कालेश्वर में रात्रि भोजन तथा रात्रि विश्राम करेगा। दल के साथ गाइड प्रवीन सिंह यात्रियों के साथ हैं।

पढ़ें: इस दीपावली चलेगा रानी विक्टोरिया का 115 साल पुराना सिक्का
दल के प्रस्थान के समय पर्यटन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, केएमवीएन के प्रबंधक उत्तम सिंह, कैलाश कन्याल और दीपा देवराडी समेत कई उपस्थित थे। सभी ने यात्री दल को शुभकामनाऐं देकर विदा किया।

पढ़ें: अनिल अंबानी ने पत्नी समेत किए बदरी-केदार के दर्शन

पढ़ें: 31 अक्टूबर से बंद हो जाएगी फूलों की घाटी में आवाजाही

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।