विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राज्य में नहीं लगेगा कोई नया कर: वित्त मंत्री प्रकाश पंत

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sun, 28 May 2017 04:00 AM (IST)

वित्त व संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि प्रदेश में किसी भी प्रकार का कोई नया कर नहीं लगेगा। महंगाई से मुक्ति के साथ लोगों को राहत देने वाला होगा आम बजट।

राज्य में नहीं लगेगा कोई नया कर: वित्त मंत्री प्रकाश पंत
राज्य में नहीं लगेगा कोई नया कर: वित्त मंत्री प्रकाश पंत

बागेश्वर, [जेएनएन]: वित्त व संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि इस बार का बजट राज्य को घाटे से उभारने वाला होगा। प्रदेश में किसी भी प्रकार का कोई नया कर नहीं लगेगा। महंगाई से मुक्ति के साथ लोगों को राहत देने वाला होगा आम बजट।

वित्तमंत्री प्रकाश पंत ने जागरण से बातचीत में बताया कि बीते वर्ष राज्य का बजट 39 हजार करोड़ का था। राज्य को लगभग 45 सौ करोड़ का घाटा था। लेकिन इस बार बजट इस वित्तीय घाटे को खत्म करने वाला होगा। इसके लिए योजनाएं बना ली गई है। जो वित्तीय घाटा हो रहा है उसको खनन, आबकारी, जीएसटी आदि से खत्म किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि बजट में नए संसाधनों में वृद्धि करने पर जोर दिया जा रहा है। अभी राज्य का राजस्व कर 71 सौ करोड़ का है। जिसमें हम आबकारी के जरिए 23 सौ करोड़ की वृद्धि करने जा रहे है। इसके अलावा गैर राजस्व टैक्स 12 सौ करोड़ का है। जिसमें हम खनन के 21 अन्य विभागों के जरिए 500 करोड़ की वृद्धि करने जा रहे। राज्य का कुछ हद तक वित्तीय संकट दूर हो जाएगा।  

वित्तमंत्री पंत ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य दो महत्वपूर्ण सेक्टर है जिन पर काम किया जाएगा। अवस्थापना विकास की योजनाएं भी बनाई जाएगी। जिससे पलायन को रोका जा सके। जिला योजना में पिछली सरकारों ने पैसा ही नही दिया। इस बार इसमें कमी नही आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महंगाई को कम कर सरकार के लिए चुनौती है। बजट के बाद लोगों को अनावश्यक महंगाई से मुक्ति मिलेगी। आम जनता के लिए यह संतुलित बजट होगा।  

यह भी पढ़ें: एनएच घोटाले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी: सीएम

यह भी पढ़ें: तीन साल में पूरी तरह बदल गया देशः अजय भट्ट

यह भी पढ़ें: आठ जून से होगा उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र