Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bageshwar By Election: मतदान की उलटी गिनती शुरू, प्रचार धुआंधार; कांग्रेस-भाजपा ने झोंकी ताकत

    By Swati SinghEdited By: Swati Singh
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 11:36 AM (IST)

    Bageshwar By-election बागेश्वर में उपचुनाव को लेकर तैयारी पूरी तक ली गई है। विधानसभा उपचुनाव प्रचार तीन सितंबर तक हो सकेगा। यानी प्रत्याशियों के पास अ ...और पढ़ें

    मतदान की उलटी गिनती शुरू, प्रचार धुआंधार; कांग्रेस-बीजेपी ने झोंकी ताकत
    मतदान की उलटी गिनती शुरू, प्रचार धुआंधार; कांग्रेस-बीजेपी ने झोंकी ताकत

    बागेश्वर, घनश्याम जोशी। अनुसूचित जाति उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस का प्रचार धुंआधार दौर में पहुंच गया है। कद्दावर नेता शहर से लेकर गांव तक बिछ गए हैं। घर-घर जाकर जहां वोटरों से संपर्क कर रहे हैं, वहीं लुभावने सपने भी दिखा रहे हैं। आने वाले दिनों में प्रचार और तेजी पकड़ेगा। चटक धूप की परवाह भी कार्यकर्ताओं को नहीं है।

    देर रात तक कार्यकर्ता कार्यालयों में पहुंच रहे हैं। वहां चुनावी गणित बिठाया जा रहा है। हालांकि भाजपा, कांग्रेस में आमने-सामने की टक्कर है। लेकिन अन्य पार्टियों के प्रत्याशी भी अपने आप को किसी से कम नहीं आंक रहे हैं। अलबत्ता पांच को मतदान और आठ सितंबर को मतगणना के बाद जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा यह तभी स्पष्ट होगा।

    तीन सितंबर तक हो सकेगा चुनाव प्रचार

    विधानसभा उपचुनाव प्रचार तीन सितंबर तक हो सकेगा। यानी प्रत्याशियों के पास अब 96 घंटे बचे हैं। वह इन घंटों का बेहतर उपयोग कर रहे हैं। भाजपा के काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा, धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, विधायक गंगोलीहाट फकीर राम समेत सभी जिलों के जिलाध्यक्ष आदि टीम गांव-गांव जाकर लोगों को भाजपा का विकास बता रही है।

    जनता को साधने में लगे कार्यकर्ता

    बुधवार को रसोई गैस सिलिंडर के दाम कम होने पर कार्यकर्ता इस मुद्दे को लेकर भी वोटरों के बीच में हैं। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इसीबीच यहां पहुंचने वाले हैं। पार्टी प्रत्याशी पार्वती दास की जीत सुनिश्चित कराने को लेकर भाजपा ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है।

    खबरें और भी

    चुनाव प्रचार में जुटे हैं हरीश रावत

    इधर, कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक सितंबर तक जिले में हैं। उनकी ताबड़तोड़ सभाएं चली रही हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा समेत तमाम नेता जिले में डेरा डाले हुए हैं। वह पार्टी प्रत्याशी बसंत कुमार के लिए महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का मुद्दा लेकर जनता के बीच हैं।