विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बागेश्वर में चरस तस्करी में चाचा गिरफ्तार, भतीजा फरार

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 17 Oct 2018 02:09 PM (IST)

तस्करी के लिए चरस ले जा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक का भतीजा अभी ...और पढ़ें

बागेश्वर में चरस तस्करी में चाचा गिरफ्तार, भतीजा फरार
बागेश्वर में चरस तस्करी में चाचा गिरफ्तार, भतीजा फरार

बागेश्वर, [जेएनएन ]: तस्करी के लिए चरस ले जा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक का भतीजा अभी पकड़ से बाहर है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है। पकड़े गए युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। 

अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। इसी कड़ी में कपकोट थाना क्षेत्र में एसओजी ने एक तस्कर को एक किलो 826 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। 

एंटी ड्रग टास्क फोर्स के नोडल अधिकारी महेश चंद्र जोशी ने बताया कि कपकोट थाना क्षेत्र के चचई गांव में चरस तस्करी के ले जाने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दयाल चंद्र (32 वर्ष) पुत्र विशन राम निवासी ग्राम चचई, थाना कपकोट को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

एक घंटे में की कार्रवाई

चरस तस्करी की सूचना पुलिस उपाधीक्षक महेश चंद्र जोशी को आधी रात के बाद एक बजे मिली। इसके बाद उन्होंने फौरन टीम बनाकर छापा मारने का निर्देश दिया। रात दो बजे कपकोट के चचई क्षेत्र में छापा मारा गया। आरोपित चरस को एक बैग में लेकर तस्करी के लिए निकला था। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने तस्करी के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। 

10 सदस्यीय टीम ने किया गिरफ्तार

तस्करी के लिए ले जाई जा रही चरस व आरोपित को 10 सदस्यीय टीम ने गिरफ्तार किया है। जिसमें प्रभारी एसओजी सत्य प्रकाश रायपा, कपकोट थाना प्रभारी एसआई वंदना चौहान, कांस्टिबल हेमचंद्र मठपाल, कांस्टिबल चंदन राम कोहली, कांस्टिबल बसंत पंत, कांस्टिबल महेंद्र सिंह, कांस्टिबल इमदाद हुसैन, कांस्टिबल त्रिभुवन मर्तोलिया, कांस्टिबल राकेश भट्ट शामिल रहे। एसपी पंकज भट्ट ने गिरफ्तार करने वाली टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। 

चंद पैसों के लिए तस्करी में हुआ शामिल

पकड़े गए युवक ने बताया कि वह चंद पैसों के लिए तस्करी में शामिल हुआ। गांव के ही रिश्ते के भतीजे ने उससे सामान पहुंचाने के लिए पैसे की बात कही। पैसे की लालच में वह चरस पहुंचाने के लिए तैयार हो गया। सीओ महेशचंद्र जोशी ने बताया कि पूछताछ में कई अन्य नाम भी सामने आए हैं। उनकी तलाश भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: एक किलो भांग पत्ती व दो लाख कैश के साथ तस्कर धरा

यह भी पढ़ें: छात्रों और पर्यटकों को चरस बेचने जा रहे तीन युवक पुलिस ने दबोचे 

यह भी पढ़ें: बागेश्वर पुलिस ने प्रवर सहायक को दबोचकर बरामद की एक किलो चरस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।