विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राफेल डील के दस्तावेज चोरी होने पर युकां ने फूंका पीएम का पुतला

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 07 Mar 2019 01:23 PM (IST)

राफेल सौदा मामले में दस्तोवजों चोरी होने पर युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने रक्षा मंत्रालय से अहम ...और पढ़ें

राफेल डील के दस्तावेज चोरी होने पर युकां ने फूंका पीएम का पुतला
राफेल डील के दस्तावेज चोरी होने पर युकां ने फूंका पीएम का पुतला

बागेश्वर, जेएनएन। राफेल सौदा मामले में दस्तोवजों चोरी होने पर युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने रक्षा मंत्रालय से अहम फाइल गायब होने पर राफेल डील में घोटाला का आरोप केंद्र पर लगाया।

भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत के नेतृत्व में पदाधिकारी, कार्यकर्ता गुरुवार को एसबीआइ तिराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही राफेल सौदा मामले में अहम दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से गायब होने पर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया। इस मौके पर पीएम का पुतला भी जलाया गया। 

कहा कि राफेल डील में कही न कही घोटला हुआ है। भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा ऐसे दस्तावेज जो देश की सुरक्षा से जुड़े हों, उनकी सुरक्षा में हीलाहवाली बरती गई है। उनकी सुरक्षा रक्षा यदि रक्षा मंत्रालय नहीं कर पाता है तो देश की सुरक्षा व्यवस्था चौकीदार के सौंपना दुभाग्यपूर्ण है। 

उन्होंने केंद्र सरकार का विरोध किया और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इस मौके पर कुलदीप मेहता, गोकुल परिहार, भापून दफौटी, मनीष वाणी, नागेंद्र मनवाल, प्रकाश बाछमी, देवेंद्र मेहरा, रंजीत रावत, दीपक खेतवाल, अजय चंदोला, राजेंद्र टंगड़िया, लक्ष्मी धर्मशक्तू, गिरीश टंगड़िया, हेमंत टंगड़िया आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए बसपा ने कसी कमर, प्रभारी नियुक्त 

यह भी पढ़ें: नैनीताल से ऐरी और पौड़ी से शांति प्रसाद होंगे उक्रांद के प्रत्याशी

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में लोकसभा टिकट के तलबगारों को देनी होगी अग्निपरीक्षा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।