उत्तराखंड के औली में होगा स्कीइंग का रोमांच, मिली वर्ष 2026 में नेशनल चैंपियनशिप की मेजबानी
उत्तराखंड को वर्ष 2026 में औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है, जिसकी तिथि बर्फबारी पर निर्भर है। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने यह प्रस्ता ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप 2026
उत्तराखंड को मिली मेजबानी
बर्फबारी पर निर्भर आयोजन
संवाद सहयोगी, जागरण, गोपेश्वर (चमोली) : वर्ष 2026 में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप की मेजबानी चमोली जिले के औली को मिली है। हालांकि, अभी खेलों के आयोजन को लेकर तिथि तय नहीं हैं। इस संबंध में विंटर गेम्स एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के सचिव ने तिथि और तैयारियों को लेकर पर्यटन विभाग को पत्र लिखा है।
चैंपियनशिप औली में करना प्रस्तावित
इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन की कमेटी स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप का आयोजन उत्तराखंड के औली में करना प्रस्तावित किया है।
जिम्मेदारी मिलना गर्व की बात
शीतकालीन खेलों को लेकर विंटर गेम्स एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के सचिव अजय भट्ट ने बताया कि प्रदेश को शीतकालीन खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी मिलना गर्व की बात है।
तिथि को लेकर पत्र लिखा
उन्होंने कहा कि तिथि व तैयारियों को लेकर पर्यटन विभाग को पत्र लिखा गया है। पर्यटक विभाग व सरकार स्तर पर जल्द ही बैठक के साथ मौसम अनुसार तिथि तय की जाएगी।
स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के अध्यक्ष शिवा केशवन ने बताया कि अगर राज्य सरकार इस आयोजन को लेकर तत्काल निर्णय लेती है तो इंटरनेशनल स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन पर भी विचार किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि औली में स्की माउंटेनरिंग खेलों की भी नेशनल स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।
यह भी पढ़ें- Tehri Water Sports Cup में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पदक तालिका में पहले स्थान पर बनाई जगह
यह भी पढ़ें- टिहरी झील में चल रहे हैं Water Sports, कयाकिंग में कजाकिस्तान और कैनोइंग में रूस की टीमों ने मारी बाजी