Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    औली में राष्ट्रीय स्की चैंपियनशिप: देशभर के स्कीयर और सैलानी जुटे

    Updated: Sat, 14 Feb 2026 03:43 PM (GMT+05:30)

    औली में राष्ट्रीय स्की चैंपियनशिप और कार्निवाल शुरू हो गया है। 14 राज्यों के साथ सेना, आईटीबीपी और सीआरपीएफ के 350 से अधिक स्कीयर इसमें भाग ले रहे हैं ...और पढ़ें

    विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थल औली में शुक्रवार से नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप व विंटर कार्निवल का भव्य शुभारंभ हो गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय नंदा देवी स्लोप पर स्कीइंग करता प्रतिभागी। जागरण

    विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थल औली में शुक्रवार से नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप व विंटर कार्निवल का भव्य शुभारंभ हो गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय नंदा देवी स्लोप पर स्कीइंग करता प्रतिभागी। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    केदार दत्त, औली (चमोली)। चारों ओर बर्फ से ढकी चोटियों के बीच समुद्रतल से लगभग साढ़े 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित छोटी-सी औली में पूरे भारत के दर्शन हो रहे हैं।

    विश्व प्रसिद्ध इस हिमक्रीड़ा केंद्र में देश के 14 राज्यों के साथ ही सेना, आइटीबीपी व सीआरपीएफ स्कीयर्स जुटे हैं तो नेशनल स्की चैंपियनशिप एंड औली कार्निवाल का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचे लोगों की दीवानगी भी देखते ही बनती है।

    Auli Chamoli

    साथ ही औली के निवासियों का उत्साह भी कम नहीं है। कारण यह कि इस बार लंबी प्रतीक्षा के बाद औली ने बर्फ की चादर ओढ़ी और स्की चैंपियनशिप का रास्ता साफ हुआ। अगले तीन दिनों तक औली स्कीइंग के दीवानों के लिए रोमाचं से भरपूर रहेगी।

    चमोली जिले में स्थित औली मे जनवरी के आखिरी सप्ताह में बर्फबारी हुई तो इससे स्कीइंग के साथ ही औली में बर्फ में अठखेलियां करने की आस लगाए बैठे लोगों के चेहरे भी खिल उठे। पर्यटकों का जमावड़ा बढ़ा तो औली की रंगत भी निखर आई।

    Auli  Games In Chamoli

    बर्फीली बयार के बीच सुबह शाम हाड कपां देने वाली ठंडक है तो दिन में गुनगुनी धूप का आनंद है। औली में जगह-जगह जमा बर्फ के बीच पर्यटक अठखेलियां करते नजर आते हैं।

    औली में नेशनल स्की चैंपियनशिप एंड औली कार्निवाल के आगाज को देखते हुए तीन दिन पहले से ही इस रोमांच का लुत्फ उठाने के लिए सैलानियों का जमावड़ा लगने लगा था।

    सभी होटल, होम स्टे, रिसार्ट पूरी तरह से पैक हो हैं। शुक्रवार को जब औली की ढलानों पर स्कीयर्स अपना जौहर दिखाने को तैयार थे तो सैलानी उनका उत्साह बढ़ाने को।

    Auli  Games News

    नेशनल स्की चैंपियनशिप एवं औली कार्निवाल में विभिन्न राज्यों के साथ ही सेना, आइटीबीपी व सीआरपीएफ के 350 से अधिक स्कीयर्स भाग ले रहे हैं। न सिर्फ देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी बल्कि सैलानी भी यहां पहुंचे हैं।

    विज्ञापन जगत से जुड़े मुंबई से आए आकाश राठौर बताते हैं कि औली में स्की चैंपियनशिप को देखते हए उन्होंने पहले से ही यहां आने का प्लान बनाया हुआ था। जैसा औली के बारे में उन्होंने सोचा था, वह यहां नजर आया। बर्फ में साथियों के साथ अठखेलियां की तो ढलानों पर स्कीयर्स के करतब रोमांचित कर देने वाले थे।

    खबरें और भी

    Auli  Army Band

    ओडिशा से रंजीता और पूनम महापात्रा भी विशेष रूप से स्कीइंग चैपियनशिप देखने के लिए यहां आई हैं।

    वह कहती है कि नैसर्गिक सुंदरता से परिपूर्ण औली सचमुच किसी स्वर्ग से कम नहीं है। उनका यहां आना सफल रहा है।

    केरल से आए पी जोसेफ और गुजरात के विपुल शाह भी अपने परिवार के साथ औली में नेशनल स्की चैंपियनशिप का लुत्फ उठाने आए हैं।

    भरल और हिम तेंदुआ से भी हो परिचित

    नेशनल स्की चैंपियनशिप और औली कार्निवाल का लोगो भी खिलाड़ियों व सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। असल में इसमें उच्च हिमालयी क्षेत्र की शान कहे जाने वाले हिम तेंदुए के साथ ही भरल का फोटो भी है। सैलानी इनके बारे में आयोजकों से जानकारी भी ले रहे हैं

    खेलो इंडिया से पहले औली में नेशनल स्की चैपियनशिप के आयोजन से देशभर के स्कीयर्स में उत्साह है। इससे विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिल रहा है। साथ ही सैलानियों में भी जबरर्दस्त उत्साह है।
    -अजय भट्ट, सह सचिव विंटर गेम एसोसिएशन आफ उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्की कोच

    यह भी पढ़ें- औली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप: हिमाचल प्रदेश ने पहले दिन जीते तीनों पदक

    यह भी पढ़ें- औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप और विंटर कार्निवल का भव्य आगाज, सेना-आईटीबीपी सहित 17 टीमें ले रही भाग