Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप पहली बार दो स्लोप पर, विंटर गेम्स एसोसिएशन ने पूरी की तैयारियां

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 10:09 PM (GMT+05:30)

    औली में पहली बार नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप 12 से 16 फरवरी तक दो अलग-अलग स्लोप पर आयोजित होगी। विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने तैयारियां पूरी कर ली ...और पढ़ें

    चमोली के औली के नंदा देवी स्की स्लोप का निरीक्षण करता विशेषज्ञ। जागरण

    चमोली के औली के नंदा देवी स्की स्लोप का निरीक्षण करता विशेषज्ञ। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संसवाद सहयोगी गोपेश्वर। विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थल औली में पहली बार नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप का आयोजन दो अलग-अलग स्लोप पर होगा। इसके लिए स्लोप पर नेट लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही विंटर कार्निवल की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं।

    सोमवार को विंटर गेम्स एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने आठ नंबर टावर के पास स्थित अंतरराष्ट्रीय नंदा देवी स्लोप और दस नंबर टावर के पास स्थित पुराने स्लोप का निरीक्षण किया। चैंपियनशिप व कार्निवल का आयोजन 12 से 16 फरवरी तक होना है।

    Winter Games

    एसोसिएशन के सचिव राकेश रंजन भिलंगवाल ने औली में पत्रकारों को यह जानकारी दी। कहा कि नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप के आयोजन से औली को वैश्विक पटल पर नई पहचान मिलेगी।

    भिलंगवाल के अनुसार चैंपियनशिप में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं और पहली बार खेलों का आयोजन दो अलग-अलग स्थलों पर हो रहा है।

    आठ नंबर टावर के पास स्थित नंदा देवी स्लोप पर जहां स्कीइंग व स्नो बोर्ड की स्पर्धाएं होंगी, वहीं दस नंबर टावर के पास स्थित पुराने स्लोप पर अल्पाइन स्कीइंग स्पर्धा आयोजित की जाएगी।

    • चैंपियनशिप में 13 राज्यों के अलावा आइटीबीपी, सीआरपीएफ व सेना की टीम भी भाग ले रही हैं।

    उत्तराखंड स्की टीम के कोच विकेश डिमरी ने उम्मीद जताई कि प्रदेश को इस बार सर्वाधिक स्वर्ण पदक मिल सकते हैं।

    बताया कि चैंपियनशिप का शुभारंभ 12 फरवरी को खिलाड़ियों की रिपोर्टिंग के साथ होगा, जबकि 13 फरवरी से स्पर्धाएं शुरू होंगी।

    उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज समेत कई अन्य अतिथि शामिल होंगे।

    इस दौरान लोकगायक किशन महिपाल, स्थानीय महिला मंगल दल और स्कूली बच्चों की ओर से गीत-संगीत की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

    ये टीम करेंगी प्रतिभाग

    • मेजबान उत्तराखंड की दो टीमों
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू-कश्मीर
    • लद्दाख
    • दिल्ली
    • असोम
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • कर्नाटक
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • उत्तर प्रदेश
    • आइटीबीपी
    • सीआरपीएफ
    • सेना

    यह भी पढ़ें- औली में नेशनल विंटर गेम्स: जीएमवीएन और विंटर गेम्स एसोसिएशन ने स्की स्लोप किया तैयार

    यह भी पढ़ें- औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप पर मौसम की मार, बर्फ पिघलने से तैयार किया गया प्लान-बी

    खबरें और भी