Badrinath Dham Door Open HIGHLIGHT: शुभ मुहूर्त में खुले बदरीनाथ के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा
बदरीनाथ धाम के कपाट पुनर्वसु नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्धि योग में आज श्रद्धालुओं के लिए खोले गए।

भू-वैकुंठ बदरीनाथ धाम. Jagran
संवाद सहयोगी, जागरण, गोपेश्वर। भू-वैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट पुनर्वसु नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्धि योग में आज गुरुवार सुबह 6:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। इसी के साथ चारधाम यात्रा ने पूर्णता प्राप्त कर ली।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट उद्घाटन के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा संपन्न कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
चारधाम यात्रा के शुभारंभ के साथ ही बद्रीनाथ धाम में आस्था, परंपरा और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला, जो श्रद्धालुओं के लिए एक दिव्य और यादगार अनुभव बनेगा।
Badrinath Dham HIGHLIGHT: हरित व स्वच्छ यात्रा में सहयोग करने का आह्वान
मुख्यमंत्री ने देश विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं से हरित एवं स्वच्छ चारधाम यात्रा में सहयोग करने का आह्वान करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
Badrinath Dham HIGHLIGHT: सीएम धामी ने श्रद्धालुओं के साथ ग्रहण किया प्रसाद
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने धाम में संचालित भंडारे का रिबन काटकर शुभारंभ किया तथा श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने भंडारा संचालकों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मानव सेवा ईश्वर सेवा उत्थान समिति द्वारा संचालित विशाल भंडारे की सराहना की।
Badrinath Dham HIGHLIGHT: सीएम धामी ने भक्तों से लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री ने धाम पहुंचे तीर्थयात्रियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया।
Badrinath Dham HIGHLIGHT: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट उद्घाटन के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा संपन्न कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
Badrinath Dham HIGHLIGHT: जागरों पर झूम उठा बदरीनाथ धाम

कपाट खुलने के इस ऐतिहासिक अवसर पर माणा एवं बामणी गांव की महिलाओं ने पारंपरिक जागरों के साथ मंदिर प्रांगण में झुमैलो नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे संपूर्ण वातावरण लोक संस्कृति और आस्था के रंग में रंग गया। वहीं देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने भी भजन-कीर्तन कर अपनी श्रद्धा अर्पित की।
Badrinath Dham HIGHLIGHT: पहुंचे देश-विदेश से भक्त
देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति से पूरा धाम भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
Badrinath Dham HIGHLIGHT: की गई विशेष पूजा-अर्चना
कपाटोद्घाटन से पूर्व श्री बद्रीनाथ मंदिर को रंग-बिरंगे पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया था। प्रातः काल मुख्य पुजारी रावल जी, धर्माधिकारी एवं वेदपाठियों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की गई। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी को गर्भगृह से निकालकर लक्ष्मी मंदिर में विराजमान कराया गया तथा भगवान कुबेर एवं उद्धव जी को गर्भगृह में स्थापित किया गया। तत्पश्चात भगवान बद्री विशाल की चतुर्भुज मूर्ति का विधिवत अभिषेक एवं श्रृंगार किया गया।
Badrinath Dham HIGHLIGHT: नारद जी होते हैं मुख्य पुजारी
बद्रीनाथ धाम की परंपरा अद्भुत है। शीतकाल में यहां पर देवता पूजन करते हैं धार्मिक परंपरा अनुसार देवताओं की ओर से मुख्य पुजारी नारद जी होते हैं अब कपाट खुलने के बाद मानव पूजा अर्चना होती है।
Badrinath Dham HIGHLIGHT: सीएम धामी ने की पहली पूजा
कपाट खुलने के समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बदरीनाथ धाम में माैजूद रहे। उन्होंने पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की।
Badrinath Dham HIGHLIGHT: सेना के बैंड की धुन के बीच खुले कपाट

सेना के बैंड की मधुर धुनों, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।
Badrinath Dham HIGHLIGHT: 25 क्विंटल गेंदा के फूलों से सजाया गया मंदिर
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि पूरे यात्रा मार्ग पर पुलिस-प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए मंदिर को 25 क्विंटल गेंदा के फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।
Badrinath Dham HIGHLIGHT: हजारों श्रद्धालुओं ने किए अखंड ज्योति के दर्शन किये

भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट विधिविधान और वैदिक मन्त्रोंचार के साथ गुरुवार को प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धांलुओं के दर्शनार्थ हेतु खोल दिए गए। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं भगवान बद्री विशाल और अखंड ज्योति के दर्शन किये।
Badrinath Dham HIGHLIGHT: शुभ मुहूर्त में खुले धाम के कपाट
बदरीनाथ धाम के कपाट शुभ मुहूर्त पर गुरुवार सुबह छह बजकर 15 मिनट पर भक्तों के लिए खोल दिए गए। इस दौरान धाम भगवान बदरी विशाल के जयकारों के गूंज उठा।
Badrinath Dham HIGHLIGHT: लाइन में लगे भक्त
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, कतार में लगे श्रद्धालु।
Badrinath Dham HIGHLIGHT: बुधवार को धाम पहुंच गई थीं डोलियां
बुधवार को गढ़वाल राइफल्स के पाइप बैंड की मधुर लहरियों के बीच रावल अमरनाथ नंबूदरी की अगुआई में भगवान नारायण के प्रतिनिधि उद्धवजी, देवताओं के खजांची कुबेरजी, भगवान के वाहन गरुड़जी व आदि शंकराचार्य की गद्दी डोली के साथ तेल कलश यात्रा योग-ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर से बदरीनाथ धाम पहुंच गई।