Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंपावत में दर्दनाक हादसा: बीएसएनएल का पोल खड़ा करते समय करंट से मजदूर की मौत, तीन घायल

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 03:24 PM (IST)

    चंपावत के जौलाडी में बीएसएनएल पोल लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, चंपावत। पाटी ब्लॉक के जौलाडी क्षेत्र में शनिवार को बीएसएनएल के पोल खड़े करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पोल ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से चार मजदूर करंट की चपेट में आ गए।

    हादसे में एक मजदूर 19 वर्षीय सुशील शाही पुत्र गौरव शाही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इनमें एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

    घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी 

    जानकारी के अनुसार, चारों मजदूर बीएसएनएल के लिए पोल स्थापित करने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पोल अनियंत्रित होकर बिजली की लाइन से छू गया, जिससे उसमें करंट दौड़ गया और पोल पकड़े सभी मजदूर इसकी चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि एक मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से झुलस गए।

    स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गंभीर रूप से घायल मजदूर का उपचार चल रहा है, जबकि दो अन्य को प्राथमिक उपचार दिया गया।

    प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों के पालन और बिजली लाइन के नीचे कार्य कराने के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मृतक और घायलों की पहचान की पुष्टि के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

    खबरें और भी