Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chamoli Avalanche: दूसरे दिन रेस्‍क्‍यू टीम ने ढूंढा बर्फ में दबा कंटेनर, अंदर से निकले 17 लोग; चार अब भी लापता

    Updated: Sat, 01 Mar 2025 09:14 PM (GMT+05:30)

    Chamoli Avalanche चमोली में हिमस्खलन के दूसरे दिन रेस्क्यू टीम ने बर्फ में दबे 8 कंटेनरों को खोज निकाला। इनमें से 17 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया ...और पढ़ें

    Chamoli Avalanche: शनिवार को कुल 17 लोगों को रेस्क्यू किया गया। Jagran
    Chamoli Avalanche: शनिवार को कुल 17 लोगों को रेस्क्यू किया गया। Jagran

    HighLights

    1. शनिवार को कुल 17 लोगों को किया गया रेस्क्यू
    2. पांच अब भी लापता, रविवार सुबह शुरू होगा राहत-बचाव कार्य

    संवाद सहयोगी, जागरण, गोपेश्वर। Chamoli Avalanche: हिमस्‍खलन के दूसरे दिन शनिवार को माणा में  दिनभर आईटीबीपी, एनडीआरएफ व सेना द्वारा रेस्‍क्‍यू अभियान जारी रखा गया।

    शनिवार को कुल 17 लोगों को रेस्क्यू किया गया। जिसमें चार की मौत हो गई है। तीन शव माणा में ही रखे गए हैं, जबकि एक शव जोशीमठ चिकित्सालय के मोर्चरी में रखा गया है। चार मजदूर अभी भी लापता हैं।

    शनिवार को राहत-बचाव टीम ने आठ कंटेनरों को रेस्‍क्‍यू टीम द्वारा बरामद किया। घटना स्थल से ये कंटेनर 50 मीटर दूर बर्फ के साथ लुढ़क कर चले गए थे। एक कंटेनर तो अलकनंदा नदी किनारे पहुंचा था। रेस्क्यू टीम द्वारा दिनभर बर्फ में दबे कंटेनरों को ढूंढकर फंसे लोगों को निकाला। बताया गया कि 17 मजदूरों को कंटेनरों से निकाला गया।

    यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड में तीन दिन से हो रही बारिश-बर्फबारी ने मचाई आफत, पर्यटक सावधान! राज्‍य आपातकालीन केंद्र ने जारी की वॉर्निंग

    अब रविवार की सुबह शुरू होगा रेस्‍क्‍यू

    रेस्क्यू अब रविवार की सुबह शुरू किया जाएगा। निर्माण कंपनी द्वारा बताया गया कि मौके पर उनके आठ कंटेनरों के अलावा एक कार्याल, एक रसोई व एक बाथरूम कुल 11 कंटेनर लगाए गए थे। जबकि एक डोर मेटरी भी टिनशैड की थी जो सुरक्षित है। कहा कि डोर मेटरी कैंप में 23 व कंटेनरों में 32 लोग रह रहे थे।

    बर्फ के साथ 50 मीटर नीचे की तरफ लुढ़क गए थे कंंटेनर

    हिमस्खलन के दौरान ये कंटेनर 50 मीटर नीचे तक बर्फ के साथ लुढ़के हैं। अभी तक आठ कंटेनर मिल गए हैं, जिनमें मौजूद आज 17 मजदूरों को रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू में सेना के पांच चीता हेलीकॉप्‍टर तथा दो निजी हेलीकॉप्‍टर लगे थे। बताया गया कि एमआई - 17 हेलीकॉप्‍टर को रेस्‍क्‍यू में आना था लेकिन वह नहीं आया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Chamoli Avalanche: पीएमओ भी ले रहा पल-पल की जानकारी, यहां पहले भी कई बार आ चुके हैं एवलांच

    एम्‍स ऋषिकेश में भर्ती एक घायल

    जोशीमठ हेली से दिनभर में 24 घायलों को लाया गया, जिनमें से 22 घायल आर्मी चिकित्सालय व एक को हेली सेवा से एम्स भेजा गया है। हेलीकॉप्‍टर से जोशीमठ से एनडीआरएफ, सेना की टीम घटनास्थल पर गई है।

    जोशीमठ कोतवाली प्रभारी एसएसआई देवेंद्र पंत ने बताया कि हिमस्खलन में मृतक मोहिंदर पाल उम्र 40 वर्ष निवासी हिमांचल प्रदेश शामिल हैं। जिसका शव पुलिस ने ज्योतिर्मठ मोर्चरी में रखा है। तीन शव माणा में ही होने की बात सामने आई है, जो रविवार तक पुलिस को सौंपे जा सकते हैं।