Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chamoli Tunnel Accident Photos: चमोली में फिर मची चीख-पुकार, धंस गई टनल; फंसे कई मजदूर

    Updated: Fri, 14 Aug 2026 12:56 AM (IST)

    Chamoli Tunnel Accident: उत्तराखंड के चमोली जिले में टीएचडीसी की विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टनल धंस गई, जिससे कई मजदूर अंदर फंस गए। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑनलाइन डेस्क, उत्तराखंड। Chamoli Tunnel Accident: अगस्त का महीना उत्तराखंड के चमोली जिले के लिए दुखद साबित हो रहा है। पहले पिछली 10 अगस्त को तमक में बादल फटने से तबाही आ गई थी। इस हादसे में एक बीआरओ कर्मी लापता हो गया था। वहीं अब महज चार दिन बाद इसी जिले में एक और हादसा हो गया है।  

    Untitled-3 copy

    यहां टीएचडीसी की विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टनल धंसने से कई मजदूर अंदर फंस गए।

    Untitled-1 copy

    28 व्यक्तियों के फंसने की सूचना है, जिसमें से 22 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। फिलहाल 9 मजदूरों की मौत होने की खबर है। 

    Untitled-5 copy

    युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना एवं अन्य संबंधित टीमें मौके पर मौजूद हैं। 

    Untitled-6 copy

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। और वह पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यकतानुसार हर संभव कदम उठाए जाने के निर्देश दिए हैं। टनल में फंसे ज्यादातर श्रमिक झारखंड और छत्‍तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं।  

    यह भी पढ़ें- चमोली में बड़ा हादसा: THDC में टनल धंसने से 3 मजदूरों की मौत, 10 को अस्पताल में कराया गया भर्ती

    यह भी पढ़ें- चमोली: तमक नाले में बाढ़ बनी आफत, वैली ब्रिज बहा; लापता हवलदार की तलाश में लगी हैं रेस्क्यू टीमें