विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चमोली सुरंग हादसा: विष्णुगाड़ परियोजना में 109 लोगों में से 70 का उपचार, 4 की हालत गंभीर

Published: Wed, 31 Dec 2025 08:18 AM (IST)

चमोली जिले के जोशीमठ में विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना स्थल पर सुरंग हादसे में 109 लोग प्रभावित हुए। सुरंग के भीतर ...और पढ़ें

मौके पर जुटे आलाअधिकारी। जागरण

मौके पर जुटे आलाअधिकारी। जागरण

HighLights

  1. विष्णुगाड़ परियोजना सुरंग हादसे में 109 लोग प्रभावित हुए।

  2. 70 लोगों का उपचार, 4 गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती।

  3. सुरंग में ट्रॉलियों के टकराने से हुआ यह हादसा।

संवाद सहयोगी जागरण गोपेश्वर। चमोली जनपद के पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीबीएम साइट पर मंगलवार की रात्रि को शिफ्ट परिवर्तन के दौरान सुरंग के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई, घटना के समय 109 श्रमिक सुरंग के भीतर मौजूद थे। अब चिकित्सालय में उपचार के लिए चार घायल ही भर्ती हैं अन्य को प्राथमिकता उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी चमोली से दूरभाष पर वार्ता कर घटना की पूरी जानकारी ली और सभी घायलों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने और आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सालयों में रेफर करने के निर्देश दिए।

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार तत्काल जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे तथा वहां भर्ती घायलों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों को घायलों के समुचित एवं बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के चमोली में सुरंग के अंदर बड़ा हादसा, दो लोको ट्रेनें टकराईं; दुर्घटना में 100 लोग हुए घायल

जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने जानकारी दी कि 70 श्रमिकों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया, जिसमें से 66 का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया है 04 श्रमिकों को जिला चिकित्सालय में एडमिट किया गया है। पीपलकोटी विवेकानंद चिकित्सालय में 18 श्रमिकों का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया है। 21 श्रमिकों को हल्की चोट लगी है, वे घटना स्थल से ही घर चले गए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।