विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चारधाम यात्रा पर कोई रोक नहीं, यात्रियों की सुरक्षा के लिए पंजीकरण अनिवार्य

Published: Wed, 11 Mar 2026 08:29 PM (IST)

सरकार ने स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा पर यात्रियों के आने पर कोई रोक नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा ...और पढ़ें

सरकार ने स्पष्ट किया चारधाम यात्रा में यात्रियों के आने पर रोक नहीं है।

सरकार ने स्पष्ट किया चारधाम यात्रा में यात्रियों के आने पर रोक नहीं है।

HighLights

  1. चारधाम यात्रा पर यात्रियों के आने पर कोई रोक नहीं है

  2. यात्रियों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य पंजीकरण व्यवस्था लागू की गई

  3. थराली आपदा में पंजीकरण से यात्रियों को सुरक्षित निकालने में मदद मिली

राज्य ब्यूरो, गैरसैंण (चमोली)। सरकार ने स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा में यात्रियों के आने पर किसी भी प्रकार की रोक नहीं है। यात्रियों को सुरक्षित रखने और प्रभावी नियंत्रण के लिए अनिवार्य पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।

मंगलवार को सदन में नियम-58 के अंतर्गत विधायक संजय डोभाल ने चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या सीमित किए जाने पर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने पर बल दिया।

जवाब में संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने जानकारी दी कि प्रदेश में हर वर्ष यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

इसे देखते हुए यात्रियों का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इसका लाभ यह हुआ कि थराली आपदा में कठिन परिस्थितियों के बावजूद सभी यात्रियों से संपर्क कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

सरकार का उद्देश्य किसी यात्री को रोकना नहीं है बल्कि यात्रा को सुरक्षित बनाना है। इससे पूर्व विधायक डोभाल ने यात्रियों की संख्या सीमित न रखने की मांग की थी।

डीपीआर जारी होते ही होगा राजकीय इंटर कालेज गुलाब शाह का कार्य

सरकार ने स्पष्ट किया है कि पिरान कलियर में स्वीकृत राजकीय इंटर कालेज गुलाब शाह की डीपीआर निर्माण का कार्य मंडी परिषद को सौंपा है।

डीपीआर मिलने के बाद प्रदेश सरकार आर्थिक संसाधनों की उपलब्धता पर इसका निर्माण कराएगी। इससे पूर्व विधायक फुरकान अहमद ने इस विषय पर लगातार हो रही देरी की बात कहते हुए इस पर चर्चा की मांग की थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।