विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand में स्‍कूटी पार्किंग को लेकर मुस्लिम व हिन्दू व्यापारी के बीच मारपीट के बाद बवाल, धारा 163 लागू

Published: Wed, 16 Oct 2024 12:56 PM (IST)

Communal Clash in Gauchar उत्तराखंड के गौचर में एक मुस्लिम और हिंदू व्यापारी के बीच वाहन पार्किंग को लेकर मामूली ...और पढ़ें

Communal Clash in Gauchar: पुलिस चौकी भी घेरी, मुस्लिम व्यापारियों ने लगाया दुकानों में तोड़फोड़ करने का आरोप
Communal Clash in Gauchar: पुलिस चौकी भी घेरी, मुस्लिम व्यापारियों ने लगाया दुकानों में तोड़फोड़ करने का आरोप

HighLights

  1. गौचर में स्कूटी पार्किंग को लेकर हिंदू और मुस्लिम व्यापारी के बीच मारपीट के बाद हंगामा
  2. तनाव बढ़ने पर गिरे दुकानों के शटर, बाजार बंद, विरोध में हिंदू संगठनों ने जुलूस निकाला, देरशाम तक खुलने लगी दुकानें, सुरक्षा की दृष्टि से गौचर, कर्णप्रयाग में पुलिस तैनात
  3. मुस्लिम पक्ष के तीन नामजद सहित 70-80 अज्ञात पर मुकदमा, -पुलिस ने मोर्चा संभाला, सुरक्षा के मद्देनजर गौचर में 10 नवंबर तक निषेधाज्ञा लगाई

संवाद सूत्र, जागरण, गौचर (चमोली) । Communal Clash in Gauchar: हिंदू और मुस्लिम व्यापारी के बीच स्कूटी पार्किंग को लेकर मंगलवार को पहले मामूली विवाद हुआ फिर जमकर मारपीट हो गई। इसके बाद बाजार से लेकर पुलिस चौकी तक जमकर हंगामा हुआ।

दोनों ओर से तनाव को देखते हुए दुकानों के शटर गिरने लगे, कुछ ही देर में बाजार बंद हो गया। घटना के विरोध में हिंदू संगठनों के लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस चौकी का घेराव भी किया। मुस्लिम व्यापारियों ने उनकी दुकानों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। सुरक्षा के मद्देनजर गौचर में 10 नवंबर तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

वहीं मारपीट मामले में आरोपित गाैचर निवासी उस्मान, आशिफ, सादिक और सादाब की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट मे पेश किया है। थाना कर्णप्रयाग एसएसआइ राजेश सिंह ने दी जानकारी देते हुए कहा कि अन्य आरोपितों की पहचान की जा रही है। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन के साथ मुस्लिम समुदाय की बैठक रखी गई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड आने वाले सैलानियों के लिए विदेश की तर्ज पर घूमने का नया ठिकाना, तारों की छांव में उठाएंगे पहाड़ी खाने का लुत्‍फ

स्कूटी खड़ी करने पर हुई कहासुनी

पुलिस ने मुस्लिम पक्ष के तीन नामजद सहित 70-80 अज्ञात के विरुद्ध गाली-गलौच, मारपीट, और बलवा की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गौचर मुख्य बाजार में मेला गेट के समीप मंगलवार दोपहर मसाला बेचने वाले व्यापारी शरीफ अहमद की रेहड़ी के आगे गारमेंट्स कारोबारी कैलाश बिष्ट ने अपनी स्कूटी खड़ी कर दी थी। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

मामला इतना बढ़ा कि देखते ही देखते मारपीट होने लगी। जैसे-तैसे लोगों ने दोनों को समझाया। इसके बाद दोनों इलाज कराने गौचर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो वहां भी दोनों पक्ष के स्वजन भिड़ गए। कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। इस बीच गुस्साए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मुख्य बाजार में सड़क पर उतर गए। वे बाहरी क्षेत्र के व्यापारियों के विरोध में जमकर नारेबाजी करने लगे। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी की।

सुरक्षा के मद्देनजर निषेधाज्ञा लागू

इसके बाद वे जुलूस की शक्ल में पुलिस चौकी का घेराव करने पहुंच गए। उन्होंने मुस्लिम व्यापारी को गिरफ्तार करने की मांग की। इस बीच मुस्लिम पक्ष के लोग भी चौकी पहुंच गए और हंगामा किया। इधर, दोनों पक्षों की झड़प के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचने के बाद पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर निषेधाज्ञा लागू कर दी। इधर, देरशाम तक दुकानें खुलने लगी थीं।

यह भी पढ़ें- सावधान! एक फोन कॉल आपको कर देगी कंगाल, 30 से ज्‍यादा लोगों को लगा चूना; सतर्क रहें और ये गलतियां कतई न करें

हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से गौचर और कर्णप्रयाग में पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना कर्णप्रयाग के एसएसआई राजेश सिंह ने बताया कि कैलाश बिष्ट की तहरीर पर पुलिस ने मो. रिजवान, सलमान और आरिफ समेत 70-80 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसडीएम कर्णप्रयाग संतोष कुमार पांडे ने कहा कि शांतिभंग करने वाले दोनों पक्षों से पुलिस पूछताछ कर रही है। शांति बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई है। गौचर और कर्णप्रयाग में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की निगरानी की जा रही है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। - संदीप तिवारी, जिलाधिकारी चमोली

आमजन से अपील की है कि वे सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने के साथ ही संयम बरतें और आपसी भाईचारे को बनाए रखें। पुलिस इंटरनेट मीडिया पर भी नजर बनाए हुए है। अफवाह, अनुशासनहीनता या अराजकता फैलाने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - सर्वेश पंवार, पुलिस अधीक्षक चमोली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।