विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में भालू का आतंक, घास काट रही दो महिलाओं का किया पीछा... खाई में गिरीं...दोनों की मौत

Published: Fri, 04 Sep 2026 11:39 AM (IST)

उत्तराखंड के गोपेश्वर में घास काट रही दो महिलाएं भालू के पीछा करने पर 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। उत्तराखंड के गोपेश्वर में भालू के पीछा करने पर दो महिलाएं खाई में गिर गई और दोनों की मौत गईं।

पोखरी विकासखंड के ग्राम पंचायत नैल के सिदेली तोक में शुक्रवार को गांव के समीप घास काट रही दो महिलाओं के साथ हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि अचानक भालू के सामने आने और पीछा करने पर दोनों महिलाएं घबराकर चट्टान से फिसल गईं और करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरीं। हादसे में दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

मृतक महिलाओं के नाम

  •  लक्ष्मी देवी, 42 वर्ष पत्नी गजेन्द्र सिंह
  • विमला देवी पत्नी चन्द्रशेखर सिंह उम्र 50 वर्ष

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।