विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुप्ता बंधुओं के दान से बदरीनाथ के गर्भगृह की छत पर चढ़ेगी सोने की परत

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sat, 05 May 2018 08:29 PM (IST)Updated: Wed, 09 May 2018 04:56 PM (IST)

गुप्ता बंधुओं के दान से बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह की छत पर सोने की परत चढ़ार्इ जाएगी।

गुप्ता बंधुओं के दान से बदरीनाथ के गर्भगृह की छत पर चढ़ेगी सोने की परत
गुप्ता बंधुओं के दान से बदरीनाथ के गर्भगृह की छत पर चढ़ेगी सोने की परत

गोपेश्वर, चमोली [जेएनएन]: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के करीबी गुप्ता बंधु एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गुप्ता बंधुओं (अजय, अतुल व राजेश) के दान से बदरीनाथ मंदिर के गर्भ गृह की छत पर तांबा और इस पर सोने के पत्र मढ़े जाने हैं। 

शनिवार को देहरादून से आई टीम ने छत नापजोख शुरू कर दी है। हालांकि गुप्ता बंधुओं पर लगे आरोपों को देखते हुए विरोध के स्वर भी उठ रहे हैं, लेकिन बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक गणेश गोदियाल का कहना है कि जब प्रस्ताव आया था तब गुप्ता बंधुओं के खिलाफ कोई मामला नहीं था। अब वे आरोपित हैं इसलिए समिति पूरे मामले की जानकारी प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग को देगी। 

मंदिर समिति के अनुसार मई 2017 में एक कथा में भाग लेने गुप्ता बंधु बदरीनाथ आए थे। इस दौरान उन्होंने समिति को मंदिर के गर्भ गृह की छत सोने के पत्रों से मढ़ने का प्रस्ताव। समिति ने सितंबर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव स्वीकार किया। 

मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि दानी ने मई में यहां आकर दान को चढ़ाने की इच्छा जाहिर की है। मंदिर समिति के एक्ट के अनुसार दानी से लिखित में मांगा गया है कि इस कार्य में कितना तांबा और सोना इस्तेमाल किया जाएगा। समिति इसका सत्यापन भी कराएगी। उन्होंने कहा कि दानी से सोन के होलमार्क सहित खरीद के वैद्यानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने को भी कहा गया है।

यह भी पढ़ें: नारायण की कृपा से चलेंगे बदरीनाथ के एटीएम

यह भी पढ़ें: धाम में विराजमान हुए बाबा केदार, रिकार्ड श्रद्धालु पहुंचे  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।