विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में फिर निकला 'जेनी का जिन', हरक सिंह रावत हुए भावुक, बोले- 'मैंने छुआ तक नहीं'

Published: Wed, 28 Oct 2026 10:35 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 10:39 AM (IST)

हरक सिंह रावत ने 23 साल पुराने जेनी प्रकरण पर भावुक होकर अपनी बेगुनाही की कसम खाई, कहा कि उन्होंने ...और पढ़ें

कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह। फाइल फोटो

कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

हल्द्वानी,,, धारी देवी और मेरे पिता की कसम, मैंने जेनी को छुआ तक नहीं
भावुक होकर बोले हरक सिंह, आरोप लगाने वालों को दंड देगा भगवान
सीबीआई जांच होने तक मंत्री पद की शपथ नहीं ली, खुद इस्तीफा भी दिया

संवाद सूत्र, गैरसैंण। भाजपा की ओर से 23 वर्ष पहले के जेनी प्रकरण में घेरने पर कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उस प्रकरण में दोषी तो क्या उन्होंने जेनी को कभी छुआ तक नहीं। वह धारी देवी, बाबा केदार और अपने पिता की कसम खाते हैं। मेरा सर्वनाश हो जाए... नहीं तो आरोप लगाने वालों को भगवान दंड देगा।

गैरसैंण में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस समय यह प्रकरण सामने आया जब केंद्र में भाजपा की सरकार थी। जब तक सीबीआइ जांच पूरी नहीं हुई उन्होंने मंत्री पद की शपथ नहीं ली। खुद इस्तीफा भी दिया।

सीबीआइ से क्लीन चिट भी मिली। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में केवल ढकोसला हो रहा है। सरकार को पहले यहां की मूलभूत सुविधाएं ठीक करनी चाहिए, तब स्थायी राजधानी की घोषणा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए ही उन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी और विकास के लिए ही छोड़ी।

कानून व्यवस्था चौपट: गोदियाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में पूरी तरह फेल हो चुकी है। कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय नहीं मिला, हत्याकांड के आरोपी को बचाया जा रहा है। बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी और केदारनाथ धाम में सोना चोरी के मामले पर भी सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए और स्पष्ट जांच की मांग की।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड कांग्रेस में बढ़ी हलचल, चुनाव से पहले हरक सिंह रावत ने छेड़ा 2016 की बगावत का मुद्दा

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बढ़ी कांग्रेस की बेचैनी, हरक सिंह रावत ने दिए मैदानी सीट से चुनाव लड़ने के संकेत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।