Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश से पुलिया बही, फूलों की घाटी में पर्यटकों की आवाजाही रोकी गई

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 08:27 PM (IST)

    चमोली में फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के घूसा नाले में अस्थाई पुलिया बह जाने से पर्यटकों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई। लगातार बारिश के कारण नाले म ...और पढ़ें

    चमोली में घूसा नाला उफान पर आने से फूलों की घाटी के लिए पर्यटकों की आवाजाही रोक दी गई है। नाले के उफान से एक पुलिया भी टूट गई है। फोटो-साभार- वन विभाग

    चमोली में घूसा नाला उफान पर आने से फूलों की घाटी के लिए पर्यटकों की आवाजाही रोक दी गई है। नाले के उफान से एक पुलिया भी टूट गई है। फोटो-साभार- वन विभाग

    HighLights

    1. चमोली के घूसा नाले में अस्थाई पुलिया बह गई

    2. फूलों की घाटी में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाई गई

    3. भारी बारिश के कारण नाले का जलस्तर बढ़ गया

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के घूसा नाले के उफान पर आने से यहां पर अस्थाई पुलिया बह गई। राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने शुक्रवार को फूलों की घाटी में पर्यटकों की आवाजाही प्रतिबंधित रखी। पर्यटक फूलों की घाटी के बेस कैंप घांघरिया में इंतजार करते रहे।

    क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के चलते फूलों की घाटी जाने वाले पैदल मार्ग में घूसा नाला उफान पर आ गया। नाले में अस्थाई पुल भी जलस्तर बढ़ने से बह गई।

    तड़के सुबह नाले के उफान पर आने के बाद पार्क प्रशासन ने शुक्रवार को पर्यटकों की आवाजाही बंद रखी। बताया गया कि शुक्रवार को भी 100 से अधिक पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार करने पहुंचे थे।

    फूलों की घाटी की वन क्षेत्र अधिकारी चेतन कांडपाल ने कहा कि क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा के चलते पर्यटकों की आवाजाही घाटी में बंद रखी गई।

    उन्होंने कहा कि फूलों की घाटी के रास्ते में नाले उफान पर थे। जिससे आवाजाही में दिक्कत हो सकती है। शुक्रवार को फूलों की घाटी बंद रखी गई। कहा कि आज फूलों की घाटी में पर्यटकों की आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भारी बारिश का यलो अलर्ट, आज देहरादून समेत 6 जिलों के लिए चेतावनी जारी

    यह भी पढ़ें- भारी बारिश और भूस्खलन के चलते केदारनाथ यात्रा बाधित, पड़ावों पर रोके गए 2000 यात्री