Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर CM धामी से मिले नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा, 20 मई को रवाना होगा पहला जत्था

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 05:11 PM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने आगामी यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर ...और पढ़ें

    रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की।

    रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की। उन्होंने आगामी यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत भी कराया।

    इस दौरान अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्यमंत्री को 20 मई को श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। यात्रा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि हेमकुंड साहिब यात्रा को सफल, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

    गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि 20 मई 2026 को श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के पहले जत्थे का विदाई समारोह आयोजित होगा।

    इस पहले जत्थे का नेतृत्व पारंपरिक रूप से पंज प्यारों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के कपाट 23 मई को खुलने वाले हैं।

    लाखों श्रद्धालु इस पावन यात्रा में शामिल होकर गुरु गोबिंद सिंह की पावन तपोभूमि के दर्शन करेंगे।

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ के रक्षक भुकुंट भैरव मंदिर के कपाट खुले, धाम में शुरू हुईं नित्य पूजाएं व आरती

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 3 दिन में 1 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन