Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के नंदा देवी क्षेत्र में वनाग्नि पर वायुसेना ने पाया काबू, बड़ा नुकसान होने से टला

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 09:41 AM (IST)

    भारतीय वायुसेना ने उत्तराखंड के नंदा देवी बायोस्फियर रिजर्व में लगी वनाग्नि पर त्वरित कार्रवाई कर काबू पाया। राज्य सरकार के अनुरोध पर, एमआई-17 वी5 हेल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. वायुसेना ने नंदा देवी वनाग्नि पर त्वरित कार्रवाई की।

    2. एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टर ने पानी की बकेटिंग की।

    3. वन्यजीवों और पर्यावरण को बड़े नुकसान से बचाया।

    संवाद सहयोगी, जागरण, जोशीमठ। उत्तराखंड के नंदा देवी बायोस्फियर रिजर्व क्षेत्र में लगी वनाग्नि पर काबू पाने में भारतीय वायुसेना ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई कर अपनी ऑपरेशन रीडनेस का परिचय दिया। राज्य सरकार की ओर से सहायता मांगे जाने पर वायुसेना के मीडिया कोऑर्डिनेशन सेंटर के समन्वय से सेंट्रल एयर कमांड का एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टर तुरंत जोशीमठ पहुंचा।

    हेलिकॉप्टर को फायर फाइटिंग मोड में तैनात कर आग प्रभावित क्षेत्र में पानी की बकेटिंग की गई, जिससे दुर्गम और संवेदनशील इलाके में आग पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सका। समय पर की गई इस कार्रवाई से वन्यजीवों और पर्यावरण को बड़े नुकसान से बचाने में मदद मिली।

    आपदा प्रबंधन में वायुसेना की यह भूमिका एक बार फिर यह साबित करती है कि देश की सुरक्षा के साथ-साथ आपात परिस्थितियों में नागरिक प्रशासन को सहायता देना भी भारतीय वायुसेना की प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल है।

    पुराने फोटो हटाने को कहा

    वायु सेना ने नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में जंगलों में लगी आग को लेकर वन क्षेत्राधिकारी चेतना कंडपाल ने वायुसेना के विंग कमांडर दीपक रहेजा से इस संबंध में वार्ता की। निदेशक नंदा देवी बायोस्फियर रिजर्व आकाश वर्मा ने विंग कमांडर से दूरभाष में वार्ता की। इस वार्ता में निदेशक ने केंद्रीय कमान से बमबी बकेट के पुराने फोटो एक्स हैंडल से हटाने के लिए कहा।