विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाइक से गैरसैंण पहुंचे यह विधायक, जानिए

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 19 Mar 2018 07:45 PM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 07:47 PM (IST)

झबरेड़ा विधायक जहां बाइक पर सवार होकर गैरसैंण पहुंचे, वहीं कई विधायक आलीशान वाहनों से सोमवार सायं तक भराड़ीसैंण विधायक आवास पहुंचे।

बाइक से गैरसैंण पहुंचे यह विधायक, जानिए
बाइक से गैरसैंण पहुंचे यह विधायक, जानिए

गैरसैंण, चमोली [जेएनएन]: मंगलवार से शुरू हो रहे विधानसभा बजट सत्र को लेकर विधायकों का भराड़ीसैंण पहुंचना शुरू हो गया है। झबरेड़ा विधायक जहां बाइक पर सवार होकर गैरसैंण पहुंचे, वहीं कई विधायक आलीशान वाहनों से सोमवार सायं तक भराड़ीसैंण विधायक आवास पहुंचे। इस बार मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सहित तमाम मंत्रीगण सड़क मार्ग से पहुंच रहे हैं। लोगों का मानना है कि कमोबेश सड़क मार्ग से मंत्रियों के आने से पहाड़ के हालात व ग्रामीणों के रोजमर्रा के दर्द का एहसास भी करेंगे।

वहीं दिवंगत विधायक मगन लाल शाह के पदचिह्नों पर चलकर झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल सोमवार को दोपहिया वाहन से गैरसैंण पहुंचे, उन्होंने कहा कि बाइक में सवार होकर आने से पहाड़ को नजदीक से देखने व जानने का अवसर मिला है। बताया कि मार्ग में कई लोगों से समस्याओं पर चर्चा हुई। राजधानी मसले पर कर्णवाल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने ग्रीष्मकालीन राजधानी की बात कही है निश्चित रूप से सत्र के दौरान घोषणा हो सकती है।

यह भी पढ़ें: देवप्रयाग में सीएम का हुआ जोरदार स्वागत, महाराज को नहीं मिली तव्वजो

इंदिरा हृदयेश बोली, सीएम कहते हैं तैरना सीख रहे, ऐसे में तो जनता ही डूब जाएगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।