Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    निकाय चुनाव: लक्ष्मी पंत बने पोखरी नगर पंचायत के अध्यक्ष

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Thu, 22 Nov 2018 09:32 PM (IST)

    निकाय चुनाव में नगर पंचायत पोखरी में निर्दलीय लक्ष्मी प्रसाद पंत ने जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश प्रसाद को 177 मतों से हराया। ...और पढ़ें

    निकाय चुनाव: लक्ष्मी पंत बने पोखरी नगर पंचायत के अध्यक्ष
    निकाय चुनाव: लक्ष्मी पंत बने पोखरी नगर पंचायत के अध्यक्ष

    पोखरी, जेएनएन। नगर पंचायत पोखरी में निर्दलीय लक्ष्मी प्रसाद पंत ने जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश प्रसाद को 177 मतों से हराया। वहीं देवर वार्ड में निर्दलीय समुद्रा देवी विजयी रही। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी शिवकिशोर को हराया। 

    बताते चलें कि पोखरी नगर पंचायत के वार्ड 7 में मतपत्रों पर पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं थे। इसके चलते इस वार्ड के मत निरस्त माने गए और यहां पर गुरुवार को पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया। आज यहां सुबह आठ बजे से पांच बजे तक मतदान हुआ। देर सायं हुई मतगणना में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार लक्ष्मी पंत व कांग्रेस के जगदीश प्रसाद भट्ट में कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें लक्ष्मी प्रसाद पंत को 785 मत हासिल हुए और कांग्रेस के जगदीश प्रसाद भट्ट को 608 को वोट मिले। लक्ष्‍मी प्रसाद पंत ने जगदीश को 177 मतों से पराजित किया। 

    वहीं देवर वार्ड पर सदस्य निर्दलीय समुद्रादेवी ने 204 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के शिवकिशोर को 43 मतों से पराजित कर जीत हासिल की है। निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्रा ने विजेता प्रत्याशियों की घोषणा की। 

    यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव में खुद भाजपा नहीं भांप पाई अंडर करंट

    यह भी पढ़ें: इस बार निकाय चुनाव में सीट और साख गंवा बैठे ये दिग्गज