Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चमोली के गौरंग गांव में गोशाला में लगी भीषण आग, सेना और फायर कर्मियों ने पाया काबू

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 06:31 PM (IST)

    चमोली के ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र के गौरंग गांव में वैभव सकलानी की गोशाला में आग लग गई। सूखे गोबर से लगी आग तेजी से फैली, जिससे घास व अन्य सामग्री जलकर ...और पढ़ें

    ज्योतिर्मठ के गौंरग गांव में गौशाला में लगी आग बुझाते सेना के जवान।जागरण

    ज्योतिर्मठ के गौंरग गांव में गौशाला में लगी आग बुझाते सेना के जवान।जागरण 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र के गौरंग गांव में गोशाला में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। सेना व फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे आवासीय बस्ती में आग पहुंचने से पहले ही बुझ गई।

    रविवार दोपहर लगभग एक बजे वैभव सकलानी की गोशाला में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोशाला के भीतर रखा सामान और छत पर रखा चारा घास जलकर राख हो गया।

    घटना की सूचना मिलते ही भारतीय सेना की ‘आइबेक्स ब्रिगेड’ के जवानों ने मोर्चा संभाला। जवानों ने फायर कर्मियों व स्थानीय नागरिकों के साथ बचाव कार्य शुरू किया व आग को आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया।

    राहत की बात यह रही कि समय रहते मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

    पीड़ित वैभव सकलानी ने बताया कि फायर सर्विस और सेना की मदद से आग बुझा ली गई, लेकिन घास और अन्य सामग्री जलने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है।

    ज्योतिर्मठ कोतवाली के एसएसआइई विनोद रावत ने बताया कि गोशाला के बाहर सूखे गोबर के उपले जलाए गए थे, जिससे गोशाला में रखी सूखी घास ने आग पकड़ ली।

    कुछ ही समय में आग के तेजी से फैलने से घास व गोशाला में रखा सामान जलकर खाक हो गया। सेना व फायर कर्मियों की सूझबूझ के चलते त्वरित आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।