Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड: नंदा देवी राजजात की तैयारियों में तेजी, चमोली के जिलाधिकारी ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 10:11 PM (IST)

    चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने नंदा देवी राजजात की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों को समय पर पूरा करने और राजज ...और पढ़ें

    श्री नंदादेवी राजजात की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित। जागरण

    श्री नंदादेवी राजजात की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित। जागरण 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। आगामी नंदा देवी राजजात की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने शनिवार को जिला सभागार में समीक्षा बैठक ली।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नंदा देवी राजजात के जिन कार्यों एवं योजनाओं की स्वीकृति शासन से हो गई है, उन्हें समय रहते पूर्ण किया जाए।

    जिलाधिकारी ने नंदा देवी राजजात परिक्षेत्र, पड़ाव एवं मार्ग की मैपिंग करने के निर्देश दिए।

    जिलाधिकारी ने नंदा देवी पड़ावों एवं मार्गों पर बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क, पैदल मार्ग, पार्किंग और अन्य महत्त्वपूर्ण कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा।

    पर्यटन अधिकारी अरविन्द गौड़ ने बताया कि नंदा देवी राजजात के लिए शासन से लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, पेयजल, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, गढ़वाल मंडल विकास निगम आदि विभागों की 60 योजनाओं हेतु 17849.65 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी हैं।

    बताया कि शेष अन्य योजनाओं की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति शासन से जल्द मिलने की संभावना है।

    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश दुबे, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडेय एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- नंदा देवी राजजात 2027 के लिए केंद्रीय समन्वय समिति गठित, सुशील रावत बने अध्यक्ष

    यह भी पढ़ें- नहीं बनी सहमति, समिति ने कहा- वर्ष 2027 में ही निकलेगी नंदा देवी राजजात

    यह भी पढ़ें- चमोली : नंदा देवी राजजात व बड़ी जात को लेकर बना गतिरोध खत्म करने आगे आया प्रशासन