विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदरीनाथ में शंकरन नंबूदरी ने संभाला नायब रावल का पद

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 06 Sep 2017 09:33 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 06 Sep 2017 09:31 PM (GMT+05:30)

शंकरन नंबूदरी ने श्री बदरीनाथ धाम में नायब रावल पद पर विधिवत कार्य शुरू कर दिया। यह पद पिछले काफी समय से रिक्त चल रहा था।

बदरीनाथ में शंकरन नंबूदरी ने संभाला नायब रावल का पद
बदरीनाथ में शंकरन नंबूदरी ने संभाला नायब रावल का पद

बदरीनाथ, चमोली [जेएनएन]: श्री बदरीनाथ धाम में शंकरन नंबूदरी ने नायब रावल पद पर विधिवत कार्य शुरू कर दिया। नायब रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी के रावल बनने के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था।

श्री बदरीनाथ धाम में भगवान नारायण की पूजा का अधिकार रावलों को दिया गया है। यहां केरल प्रांत के नंबूदरी पाद ब्राह्मण ही भगवान की पूजा के अधिकारी होते हैं। माना जाता है कि नंबूदरी पाद ब्राह्मण आद्य गुरु शंकराचार्य के वंशज हैं। 

श्री बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल के बीमार होने, पद छोड़ने अथवा अन्य आपातकालीन स्थितियों में पूजा-अर्चना के लिए नायब रावल की भी नियुक्ति श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से की जाती है। श्री बदरीनाथ धाम के पूर्व रावल के आरोपों में घिरने के बाद तत्कालीन नायब रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी को रावल बनाया गया था। 

तब से नायब रावल का पद रिक्त चल रहा था। इस पद के लिए मार्च से नियुक्ति प्रक्रिया चल रही थी, जो शंकरन नंबूदरी को जिम्मेदारी सौंपने के बाद पूर्ण हुई। अब नायब रावल का कार्य विधिवत रूप से शंकरन नंबूदरी ने संभाल लिया है।

यह भी पढ़ें: चारधाम में चढ़ावे पर श्रद्धालुओं ने दिखाई दरियादिली, खूब की धन वर्षा

यह भी पढ़ें: भविष्य पुराण में 12 प्रकार के श्राद्धों का है वर्णन, जानिए

यह भी पढ़ें: मां नंदा सुनंदा की शोभायात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।