Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चमोली के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गोपीनाथ और बैराशकुंड महादेव में लगीं लंबी कतारें

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 08:46 PM (IST)

    सावन के पहले सोमवार को चमोली जिले के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने गोपीनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में जलाभिषेक ...और पढ़ें

    सावन के पहले सोमवार पर गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़। जागरण

    सावन के पहले सोमवार पर गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़। जागरण

    HighLights

    1. सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी

    2. गोपीनाथ मंदिर सहित कई मंदिरों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक हुआ

    3. चमोली जिले में हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे मंदिर

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। सावन के पहले सोमवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर, ज्योतिर्मठ के ज्योतेश्वर महादेव, नंदनगर बैराशकुंड महादेव, बटलेश्वर महादेव मंदिर, सकलेश्वर महादेव मंदिर सहित जिले के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठे।

    सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे और भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। गोपीनाथ मंदिर में दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।

    गोपीनाथ मंदिर के अलावा ज्योतिर्मठ, नंदप्रयाग, पोखरी सहित प्रमुख शिवालयों में भी विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।

    मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं कीं। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। शिवालयों में भंडारे का भी आयोजन किया गया।

    यह भी पढ़ें- सावन में पहाड़ी मंदिर में शीशा और मेटल की वस्तुओं पर पूरी तरह बैन, DC ने दिए सख्त निर्देश

    यह भी पढ़ें- पहली बार रखने जा रही हैं सावन का व्रत? पूजा के बाद शिवजी के सामने जरूर बोलें ये एक मंत्र