विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chamoli News: हेमकुंड साहिब में अटका बर्फ हटाने का कार्य, बारिश के चलते लौटी सेवादारों की टीम; अब कल काम होगा शुरू

Published: Mon, 22 Apr 2024 06:15 PM (GMT+05:30)

गौरतलब है कि 418 स्वतंत्र ब्रिगेड इंजीनियरिंग कोर सहित सेवाद्वारों की 35 सदस्यीय टीम हेमकुंड साहिब में बर्फ हटाने के ...और पढ़ें

बारिश के चलते रुका हेमकुंड साहिब में अटका बर्फ हटाने का कार्य
बारिश के चलते रुका हेमकुंड साहिब में अटका बर्फ हटाने का कार्य

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। हेमकुंड साहिब में बर्फ हटाने गए सेना व गुरुद्वारा के सेवादारों की टीम वर्षा के चलते सोमवार को अटलाकोटी में बर्फ हटाने का कार्य शुरू नहीं कर पाई है। बताया गया कि टीम घांघरिया बेस कैंप में दिनभर मौसम साफ होने का इंतजार करती रही।

गौरतलब है कि 418 स्वतंत्र ब्रिगेड इंजीनियरिंग कोर सहित सेवाद्वारों की 35 सदस्यीय टीम हेमकुंड साहिब में बर्फ हटाने के लिए रविवार को घांघरिया पहुंची। टीम द्वारा रामढुंगी में नए ग्लेशियर में बर्फ काटकर घोड़े खच्चरों का रास्ता सुचारु कराया गया है। सोमवार को इस टीम ने अटलोकोटी हिमखंड को काटना शुरू करना था लेकिन सोमवार को वर्षा के चलते टीम कार्य शुरू नहीं कर पाई।

वर्षा के चलते शुरू न हो सका कार्य

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि टीम वर्षा के चलते अटलाकोटी में बर्फ हटाने का कार्य शुरू नहीं कर पाई है। कहा कि मंगलवार को सेना अटलाकोटी हेमकुंड में बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर देगी। हेमकुंड में 10 फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है जबकि अटलाकोटी हिमखंड 200 फीट लंबा व 20 फीट ऊंचा है। जिसे काटकर हेमकुंड का रास्ता बनाए जाने की चुनौती है।

यह भी पढ़ें- दर्शन: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरू, इस दिन खुलेंगे केदारनाथ के कपाट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।