Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का मामला गरमाया, कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला मौन व्रत पर बैठे, SIT जांच की मांग

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 09:43 AM (IST)

    बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक लखपत सिंह बुटोला कार्यकर्ताओं संग मौन व्रत ...और पढ़ें

    HighLights

    1. बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी प्रकरण पर विरोध प्रदर्शन।

    2. कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला कार्यकर्ताओं संग मौन व्रत पर।

    3. उच्च स्तरीय न्यायिक या एसआईटी जांच की मांग।

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। श्रीबद्रीनाथ धाम में चढ़ावा, दान चोरी का मामला गरमा रहा है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार सुबह कांग्रेस विधायक लखपत सिंह बुटोला, ब्लॉक प्रमुख ज्योतिर्मठ अनूप नेगी व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग मंदिर सिंह द्वार के बाहर परिसर में मौन व्रत पर बैठ गए हैं।

    विधायक ने श्री बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) प्रशासन सहित सरकार पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए इस चढ़ावा दान चोरी प्रकरण की कड़ी जांच की मांग की है। स्थानीय विधायक लखपत बुटोला ने पूरे प्रकरण में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ उच्च स्तरीय न्यायिक या एसआईटी जांच की मांग की है।

    ये है मामला

    बीती दो जुलाई को सुबह आठ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक बदरीनाथ धाम के परिक्रमा स्थल स्थित सभागार में दान-चढ़ावे की गिनती हुई थी। उस दिन 16 लाख से अधिक की धनराशि पांच दान पात्रों से मिली। बताया गया कि दान-चढ़ावे की गिनती के दौरान वहां मंदिर समिति के चार कर्मचारी तैनात थे। गिनती में श्रद्धालु भी शामिल थे। धाम में गिनती के वक्त श्रद्धालुओं को भी शामिल करने की व्यवस्था है। इस मौके पर एक प्रोटोकाल अधिकारी मोबाइल के नीचे नोटों की गड्डियां ले जाते हुए देखा गया, जिसका वहां मौजूद साधु ने विरोध भी किया। इसी के बाद यह मामला उछला।

     ‘थाली भेंट’ नाम से जाना जाता है

    मंदिर समिति के सूत्रों ने बताया कि मंदिर में पांच दान पात्र हैं, जिनमें दो गर्भगृह व तीन मंदिर परिक्रमा स्थल पर हैं। इन्हें ‘थाली भेंट’ नाम से जाना जाता है। दान पात्रों को एक-एक कर खाली किया जाता है और फिर गिनती होती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आज वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी पेशी, अनुकल्प-लवकुश व करुणेश का भी पुलिस ने मांगा रिमांड

    नोट ले जाने का आरोप

    सूत्रों के अनुसार जिस अधिकारी को सीसीटीवी फुटेज में नोटों की गड्डी दबाकर ले जाते देखा जा रहा है, वह उस दिन गणकों में शामिल था। ऐसे में फिलहाल जांच इसी अधिकारी के इर्द-गिर्द घूम रही है।

    यह भी पढ़ें- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: उत्तराखंड से स्पेशल ट्रेन यात्रा 13 जुलाई को होगी शुरू, 700 श्रद्धालु करेंगे मंदिर के दर्शन