Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गहरी खार्इ में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, चालक समेत दो की मौत

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Wed, 30 Jan 2019 02:43 PM (GMT+05:30)

    चमोली जिले में नाली निर्माण में लगी ट्रैक्टर ट्रॉली खार्इ में गिर गर्इ। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गर्इ। ...और पढ़ें

    गहरी खार्इ में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, चालक समेत दो की मौत
    गहरी खार्इ में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, चालक समेत दो की मौत

     चमोली, जेएनएन। चमोली में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गर्इ है। हादसा उस वक्त हुआ जब नाली निर्माण की सामग्री ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खार्इ में गिर गर्इ। 

    जिले के पोखरी विकासखंड के बमोथ रानौ मोटर मार्ग पर गोविंद बाडी तोक में नाली निर्माण किया जा रहा है। इसमें लगी एक ट्रैक्टर ट्रॉली सुबह सामग्री लेकर आ रही थी। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर खार्इ में जा गिरा। 

    दुर्घटना में हरिद्वार के मुन्ना खेड़ा निवासी ट्रैक्टर चालक अहमद पुत्र तालिब हसन(54 वर्ष) और मजदूर रोहतास(32 वर्ष) पुत्र मुंगा सराय निवासी महाराजपुर खुर्द, हरिद्वार की मौके पर ही मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    यह भी पढ़ें: कार और बाइक की टक्कर, बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

    यह भी पढ़ें: चंपावत में खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों की मौत; सात घायल

    यह भी पढ़ें: डायलिसिस को जा रही एक महिला को ट्रक ने कुचला