विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टाटा सूमो वाहन पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, दो लोग घायल

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 02 Aug 2017 12:00 PM (IST)Updated: Wed, 02 Aug 2017 08:38 PM (IST)

कर्णप्रयाग के पास पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से टाटा सूमो वाहन में सवार दो लोग घायल हो गए। उन्हें कर्णप्रयाग स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।

टाटा सूमो वाहन पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, दो लोग घायल
टाटा सूमो वाहन पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, दो लोग घायल

चमोली, [जेएनएन]: बरसात में दरकती पहाड़ियां लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही हैं। कर्णप्रयाग के पास पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से टाटा सूमो वाहन में सवार दो लोग घायल हो गए। उन्हें कर्णप्रयाग स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

हादसा कर्णप्रयाग-नैनीसैंण संपर्क मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि यह वाहन कर्णप्रयाग की तरफ आ रहा था। इसमें करीब 10 लोग सवार थे। नकोट के पास पहाड़ी से अचानक वाहन पर पत्थर गिरने लगे। 

इस दौरान वाहन में बैठे दो लोग घायल हो गए। अन्य तीन को हल्की-फुल्की चोट आई। घायलों को कर्णप्रयाग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की मुताबिक दोनों खतरे से बाहर हैं। 

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा हाईवे पर भूस्खलन, बाइक सवार जीजा-साले जिंदा दफन    

यह भी पढ़ें: बारिश से मकान की छत गिरी, एक बालिका की दबने से मौत  

यह भी पढ़ें: कल्पगंगा नदी में पुल बहा, घरों में कैद हुए ग्रामीण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।