विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उमा भारती ने किए बदरी नारायण के दर्शन

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 31 May 2018 06:51 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jun 2018 07:02 AM (IST)

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने गुरुवार दोपहर बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान नारायण के दर्शन किए।

उमा भारती ने किए बदरी नारायण के दर्शन
उमा भारती ने किए बदरी नारायण के दर्शन

बदरीनाथ, चमोली [जेएनएन]: केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने गुरुवार दोपहर बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान नारायण के दर्शन किए। गर्भगृह में पूजा-अर्चना के बाद उमा ने मंदिर की परिक्रमा की और फिर कुछ देर तक मंदिर के अंदर ध्यान में रहीं। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को बदरीनाथ से वापस लौटेंगी।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती गौरीकुंड से पालकी में केदारनाथ के लिए रवाना हुईं। भीमबली तक उमा पालकी से गई और फिर वहां से आगे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंची। केदारनाथ पहुंचने के बाद उन्होंने मंदिर में आधा घंटे तक पूजा-अर्चना की। इसके बाद उमा गुप्तकाशी लौटने के लिए केदारनाथ हेलीपैड पहुंचीं।

लेकिन, तभी उन्हें जानकारी मिली कि केदारनाथ में कथा का आयोजन हो रहा है। सो, वह गुप्तकाशी लौटने के बजाय सीधे कथा स्थल पहुंच गई। उन्होंने केदारनाथ में ही रात्रि विश्राम किया। 

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने किए बाबा केदार के दर्शन

यह भी पढ़ें: इस पर्वत पर स्थापित है यह मंदिर, नहीं जुड़ पाया पर्यटन सर्किट से

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।